रांची | 06 जनवरी 2026-:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी अधिकारियों का आत्मीय स्वागत करते हुए नववर्ष की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नव वर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए अवसरों के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक सोच, ईमानदार प्रयास और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 झारखंड की विकास यात्रा में एक मील का पत्थर सिद्ध हो, इस लक्ष्य के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ेगी। शासन-प्रशासन और जनता के सहयोग से झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करने की दिशा में यह वर्ष एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। उन्होंने अधिकारियों से सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह, सीईओ जेएसएलपीएस अनन्य मित्तल, अपर सचिव उद्योग प्रीति रानी, अपर सचिव वित्त धनंजय सिंह, अपर सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सीता पुष्पा, निदेशक सामाजिक सुरक्षा विजय कुमार सिंह, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नीतीश कुमार सिंह, उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज शामिल थे।
वहीं पुलिस विभाग की ओर से डीजी होमगार्ड एम.एस. भाटिया, डीआईजी दुमका अमर लकड़ा, एसपी लोहरदगा सादिक अनवर रिज़वी, एसपी सरायकेला-खरसावां मुकेश कुमार लुनायत, एसपी गोड्डा मुकेश कुमार, एसपी गुमला हारिस बिन जमां, एसपी खूंटी मनीष टोप्पो, एसपी ट्रेनिंग सेंटर मुसाबनी विजय आशीष कुजूर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



































