मारवाड़ी युवा मंच द्वारा एनीमिया जागरूकता एवं हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

editor
2 Min Read

धनबाद | झरिया-:मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा एवं झरिया समृद्धि शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मंच के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर Franco-Indian Pharma के सहयोग से निःशुल्क एनीमिया जागरूकता एवं हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर योशोमती श्री विद्या निकेतन, लाल बाजार, झरिया परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर के दौरान कक्षा 7, 8 एवं 9 की 88 छात्राओं सहित 19 शिक्षिकाओं एवं मंच सदस्यों की निःशुल्क हीमोग्लोबिन जाँच की गई। इस अवसर पर एनीमिया के कारण, लक्षण एवं उससे बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई तथा चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें स्टेशनरी सामग्री एवं जूस का वितरण किया गया।कार्यक्रम की सराहना करते हुए झरिया शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा एवं झरिया समृद्धि शाखा अध्यक्ष जया अग्रवाल ने इसे किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम का सफल संयोजन नेहा मित्तल द्वारा किया गया।

शिविर को सफल बनाने में आशीष भुसानिया, यश अग्रवाल, अनु अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल एवं कृष्णा अग्रवाल सहित मंच सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं Franco-Indian Pharma की ओर से तन्मय बनर्जी (आरएसएम), विकास तिवारी (एएसएम), गौरव बर्नवाल एवं गौतम सागर (पीएसओ) का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से किशोरियों में एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक कदम उठाया गया, जिसकी उपस्थितजनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Leave a Comment