आदित्य साहू होंगे झारखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, औपचारिक घोषणा शेष

editor
1 Min Read

रांची–:झारखंड भाजपा को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। आदित्य साहू का झारखंड भाजपा का नया अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय, रांची में अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया के दौरान दिनभर राजनीतिक गहमागहमी देखने को मिली।

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की निर्धारित समय-सीमा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रखी गई थी। इस दौरान केवल एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया, जो आदित्य साहू की ओर से था। किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

हालांकि पार्टी की ओर से अभी औपचारिक घोषणा किया जाना बाकी है, लेकिन एकमात्र नामांकन के आधार पर यह स्पष्ट हो गया है कि आदित्य साहू झारखंड भाजपा की कमान संभालने जा रहे हैं। उनके अध्यक्ष बनने से संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व की देखरेख में जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

Leave a Comment