Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeमध्य प्रदेशसराफा व्यापारी के घर चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार: 2 लाख...

सराफा व्यापारी के घर चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार: 2 लाख 50 हजार नकद और लाखों के सोने-चांदी के गहने बरामद – Mauganj News



मऊगंज पुलिस ने बाइपास स्थित सूने मकान में दो दिन पहले हुई लाखों की चोरी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के रुपए और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किया है।

.

दरअसल, सराफा व्यापारी सत्यभान सोनी के सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश उनके घर से 2 लाख 50 हजार रुपए नकद और लाखों के सोने-चांदी के गहने चुरा ले गए थे। मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर रविशंकर विश्वकर्मा, संजीव वर्मा और जगन्नाथ केवट से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी करना कबूल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, रविशंकर विश्वकर्मा पहले भी चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। हालांकि पुलिस इसका खुलासा नहीं कर सकी कि पुलिस आरोपियों तक कैसे पहुंची।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular