धनबाद।ऑपरेशन सतर्क के तहत CIB और RPF की संयुक्त टीम ने धनबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए झरिया निवासी एक व्यक्ति को भारी मात्रा में सोना–चांदी के आभूषणों के साथ डिटेन किया है। बरामद ज्वेलरी का कुल अनुमानित मूल्य ₹42,47,812 बताया जा रहा है।
वरीय अधिकारियों के निर्देश पर RPF पोस्ट धनबाद की टास्क टीम एवं CIB/DHN की टीम ने बुधवार रात करीब 23:10 बजे धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 (हावड़ा छोर) पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक काले रंग के पिट्ठू बैग से 06 पैकेट में चांदी और 13 पैकेट में सोने के आभूषण बरामद किए गए।
जांच के दौरान पकड़े गए व्यक्ति कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बताया कि वह गंगा–दामोदर एक्सप्रेस से धनबाद से पटना ज्वेलरी ले जा रहा था, जिसे बख्तियारपुर और बाढ़ स्थित विभिन्न ज्वेलरी दुकानों में सप्लाई किया जाना था।
डिटेन व्यक्ति का विवरणनाम – नीरज कुमार स्वर्णकारउम्र – 34 वर्षपिता – ओम प्रकाश स्वर्णकारपता – बालू गद्दा, फतेहपुर, झरिया, जिला धनबाद (झारखंड)मौके पर विधिवत पंचनामा तैयार कर आरोपी को RPF पोस्ट धनबाद लाया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे राज्यकर सहायक आयुक्त, अन्वेषण ब्यूरो, वाणिज्य कर विभाग, धनबाद प्रमंडल को सुपुर्द कर दिया गया।
बरामदगी का विवरणचांदी के आभूषण: 4.416 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य ₹12,89,472)सोने के आभूषण: 0.259 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य ₹29,58,340)कुल मूल्य: ₹42,47,812कार्रवाई में शामिल अधिकारीSI ए.सी. सिंह, ASI जिबलाल राम, HC बाबुलेश कुमार, CT विवेक कुमार, ASI सुशील कुमार, HC विकास कुमार एवं HC फुलचंद महतो।रेलवे सुरक्षा बल ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन और कर चोरी के खिलाफ इस तरह की जांच व कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।















