कांड्रा में मानवता की मिसाल, अंकुर अग्रवाल ने सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

editor
1 Min Read

सिंदरी | कांड्रा क्षेत्र में सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय मिसाल उस समय देखने को मिली, जब विश्व हिंदू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष सह महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल के भाई अंकुर अग्रवाल ने सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। भीषण ठंड को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में गरीब, असहाय और बुजुर्ग लोगों को कंबल प्रदान कर ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। इस अवसर पर अंकुर अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की सहायता करना हर सक्षम व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों के जीवन में वास्तविक राहत पहुंचाते हैं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।इस सेवा कार्य ने यह संदेश दिया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची जनसेवा है।

Leave a Comment