दावोस/रांची:मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक के दौरान दावोस में आयोजित इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर भारत सरकार तथा विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड की यह पहली सहभागिता इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर राज्य के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि झारखण्ड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और हरित ऊर्जा, नवीकरणीय संसाधन, औद्योगिक विकास एवं निवेश के क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने “विकसित भारत 2047” और “समृद्ध झारखण्ड 2050” के लक्ष्यों को दोहराते हुए विश्वास व्यक्त किया कि दावोस में वैश्विक नेताओं, विभिन्न देशों और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ हुई सार्थक चर्चाएं राज्य में निवेश, रोजगार सृजन और सतत विकास को नई गति प्रदान करेंगी।


















