Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeबिहारबौद्ध महोत्सव 2025 की भव्य तैयारियां शुरू: 6 देशों के कलाकार...

बौद्ध महोत्सव 2025 की भव्य तैयारियां शुरू: 6 देशों के कलाकार देंगे खास प्रस्तुति, 31 जनवरी से तीन दिन चलेगा कार्यक्रम – Gaya News



गया में 31 जनवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय विश्व प्रसिद्ध बौद्ध महोत्सव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। बोधगया के महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में हुई समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर तैयारी

.

बौद्ध महोत्सव में इस बार देश-विदेश के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। खास बात यह है कि 6 अंतरराष्ट्रीय समूह—वियतनाम, भूटान, कंबोडिया, थाईलैंड, श्रीलंका और जापान के कलाकार महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

ग्रामीण हस्तशिल्प से लेकर व्यंजन मेले तक इस महोत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल, व्यंजन मेला और ग्राम श्री मेला लगाए जाएंगे। बिहार सहित अन्य राज्यों के कारीगर अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित करेंगे।

सुविधाओं पर विशेष जोर

पहली बार आम जनता के लिए ई-रिक्शा सेवा शुरू की जा रही है, जिससे रोड वन से महाबोधि मंदिर तक पहुंचना आसान होगा। गया से बोधगया के बीच अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ट्रैफिक प्लान और पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। दोमुहान से महाबोधि मंदिर तक भव्य रोशनी और सजावट की जाएगी।

कालचक्र मैदान में पर्याप्त टॉयलेट और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नियमित फॉगिंग और साफ-सफाई के आदेश दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे और फायर सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा।

तीन दिनों तक महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुति के अलावा, कालचक्र मैदान में भव्य स्टेज का निर्माण होगा। स्टेज की सजावट और गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। वीआईपी, मीडिया आम दर्शकों के अलग अलग बैठने की व्यवस्था की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular