- Hindi News
- Lifestyle
- Financial Safety Net Explained; AI Job Crisis Emergency Funds Calculator | FD Saving Account
2 दिन पहलेलेखक: गौरव तिवारी
- कॉपी लिंक

AI के दौर में सबसे बड़ी ताकत सिर्फ अच्छी नौकरी नहीं, बल्कि मजबूत फाइनेंशियल तैयारी भी है। टेक्नोलॉजी बदलेगी, नौकरियां बदलेंगी, नई स्किल्स की मांग बढ़ेगी। लेकिन अगर आपकी आर्थिक नींव मजबूत है तो आप हर बदलाव का सामना ज्यादा आत्मविश्वास से कर सकते हैं। इसके लिए एक मजबूत फाइनेंशियल सेफ्टी नेट बहुत जरूरी है।
इसलिए आज ‘आपका पैसा’ कॉलम में फाइनेंशियल सेफ्टी नेट की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-
- सेफ्टी नेट क्या होता है?
- इसे कैसे बनाया जाए?
- संकट के लिए कितना फंड बनाना चाहिए?
एक्सपर्ट: सीए अनुराग सचान, बी. के. खरे एंड कंपनी, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली
सवाल- फाइनेंशियल सेफ्टी नेट क्या है?
जवाब- फाइनेंशियल सेफ्टी नेट यानी इमरजेंसी फंड, जो इन स्थितियों में काम आता है। जैसेकि-
- नौकरी छूटना।
- इनकम कम होना।
- बीमारी होना।
- कोई आर्थिक संकट आना।
अगर फाइनेंशियल सेफ्टी नेट हो तो इमरजेंसी में जरूरी खर्चों को कुछ महीनों तक संभाला जा सकता है। इस सेफ्टी नेट का एक ही मकसद है कि अचानक आमदनी रुकने पर घर का किराया, EMI, राशन, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी खर्च चलते रहें।

सवाल- AI के दौर में फाइनेंशियल सेफ्टी नेट होना कितना जरूरी है?
जवाब- AI और ऑटोमेशन से कारण जॉब में स्किल्स की जरूरत बदल रही है। इसके कारण आय में अनिश्चितता बढ़ सकती है। ऐसे माहौल में फाइनेंशियल सेफ्टी नेट आपको समय, विकल्प और मेंटल पीस देता है।
AI के दौर में फाइनेंशियल सेफ्टी नेट क्यों जरूरी?
- नौकरी या इनकम में अचानक बदलाव हो सकते हैं।
- AI के कारण कुछ जॉब्स कम हो सकती हैं।
- कंपनी री-स्ट्रक्चरिंग या लेऑफ कर सकती है।
- फ्रीलांसर्स और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की इनकम में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
सवाल- फाइनेंशियल सेफ्टी नेट कम-से-कम कितने महीने का होना चाहिए?
जवाब- सामान्य तौर पर कम-से-कम 6 महीने के जरूरी खर्चों के बराबर फाइनेंशियल सेफ्टी नेट होना चाहिए। हालांकि, यह टेन्योर जॉब के नेचर के हिसाब से अलग हो सकता है।
- सिक्योर जॉब: 3-6 महीने।
- प्राइवेट जॉब: 6-9 महीने।
- आईटी, स्टार्टअप: 9-12 महीने।
- फ्रीलांसर: 12 महीने या ज्यादा।
सवाल- कम-से-कम कितना पैसा इमरजेंसी फंड में होना चाहिए?
जवाब- इमरजेंसी फंड को अमाउंट में नहीं, महीनों के खर्च के हिसाब से जोड़ा जाता है। आमतौर पर 6-12 महीने के जरूरी खर्च का फंड काफी होता है।
फर्ज करिए, किसी का मासिक खर्च ₹25,000 है तो उसे 6 महीने के हिसाब से इमरजेंसी फंड में 1.5 लाख रुपए रखने चाहिए।
सवाल- इसमें कौन-कौन से खर्च शामिल करने चाहिए?
जवाब- फाइनेंशियल सेफ्टी नेट कैलकुलेट करते समय सिर्फ वे खर्च शामिल करें, जो नौकरी जाने या इनकम बंद होने पर भी हर हाल में करने पड़ेंगे। ग्राफिक में देखिए, इसमें कौन-से खर्च शामिल करने चाहिए-

सवाल- 6 महीने का फाइनेंशियल सेफ्टी नेट कैसे कैलकुलेट करें?
जवाब- 6 महीने का फाइनेंशियल सेफ्टी नेट कैलकुलेट करने का सबसे आसान तरीका है- मासिक आवश्यक खर्च × 6।
ग्राफिक में देखिए, इसे किस तरह कैलकुलेट करना है-

सवाल- अकेले कमाने वाले व्यक्ति को कितना सेफ्टी नेट रखना चाहिए?
जवाब- अगर परिवार में अकेले कमाने वाले हैं, तो कम-से-कम 9-12 महीने के आवश्यक खर्चों का फाइनेंशियल सेफ्टी नेट रखना चाहिए।
- अकेले कमाने वाले: 9-12 महीने।
- अकेले कमाने वाले + बच्चों/पेरेंट्स की जिम्मेदारी: 12 महीने या इससे ज्यादा।
- फ्रीलांसर + अकेले कमाने वाले: 12-18 महीने।
सवाल- अगर पति-पत्नी दोनों कमाते हैं तो सेफ्टी नेट कितना होना चाहिए?
जवाब- पति-पत्नी दोनों कमाते हैं, तब भी फाइनेंशियल सेफ्टी नेट बनाना जरूरी है। हालांकि, ये जरूरी नहीं है कि 12 महीने के खर्च का सेफ्टी नेट रखें, क्योंकि एक की इनकम रुकने पर भी दूसरा परिवार को संभाल सकता है।
सामान्य तौर पर-
- दोनों की सिक्योर जॉब है: 3-6 महीने।
- दोनों प्राइवेट जॉब में हैं: 6-9 महीने।
- दोनों एक ही इंडस्ट्री/कंपनी पर निर्भर हैं: 9-12 महीने।
- बच्चों, होम लोन की जिम्मेदारिया हैं: 6-12 महीने।
सवाल- सेफ्टी नेट बनाने की शुरुआत कैसे करें?
जवाब- सेफ्टी नेट बनाने का सबसे आसान तरीका ये है कि बड़ी रकम के बारे में न सोचें। पहले एक महीने के खर्च का अमाउंट जोड़ें। इसके बाद जितने महीने का सेफ्टी नेट बनाना है, इस अमाउंट को उतने से गुणा कर लें। अब फाइनल अमाउंट को अपना गोल बनाएं। पूरा प्रोसेस ग्राफिक से समझिए-

सवाल- हर महीने इनकम का कितना हिस्सा इस फंड में डालना चाहिए?
जवाब- मासिक आय का 10-20% इमरजेंसी फंड में डालकर सेफ्टी नेट का गोल आसानी से हासिल कर सकते हैं।
- इसकी शुरुआत कर रहे हैं तो इनकम का 5-10% जमा करना शुरू कर सकते हैं।
- इसमें बोनस और इंक्रीमेंट के पैसे भी डाल सकते हैं।
- इसकी मदद से गोल जल्दी हासिल किया जा सकता है।
सवाल- सेफ्टी नेट फंड कहां रखना चाहिए?
जवाब- इस फंड का उद्देश्य हाई रिटर्न कमाना नहीं, बल्कि जरूरत पर तुरंत पैसे की उपलब्धता है। इसलिए यह पैसा ऐसी जगह रखें, जहां यह सुरक्षित रहे और जरूरत पर तुरंत निकाला जा सके। ये हैं सबसे अच्छे विकल्प-
- सेविंग्स अकाउंट
- फिक्स डिपॉजिट (FD)
- लिक्विड म्यूचुअल फंड
सवाल- मजबूत फाइनेंशियल सेफ्टी के लिए कौन-सी सेविंग हैबिट्स जरूरी हैं?
जवाब- इसके लिए कुछ सरल लेकिन, डिसिप्लिन्ड सेविंग हैबिट्स जरूरी हैं, जैसेकि-

सवाल- फाइनेंशियल सेफ्टी नेट बनाते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?
जवाब- फाइनेंशियल सेफ्टी नेट बनाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी कॉमन गलतियों से बचना भी है। ग्राफिक में देखिए, किन गलतियों से बचना चाहिए-

सवाल- क्या सिर्फ इमरजेंसी फंड बनाना काफी है?
जवाब- नहीं, सिर्फ इमरजेंसी फंड काफी नहीं है। मजबूत फाइनेंशियल सेफ्टी नेट के लिए इन तीन जरूरी चीजों का ध्यान रखें।
1. इमरजेंसी फंड
नौकरी छूटने, इनकम रुकने या अचानक आए खर्चों में मदद करता है।
2. हेल्थ इंश्योरेंस
हेल्थ इंश्योरेंस हॉस्पिटल और इलाज के बड़े खर्चों से सुरक्षा देता है।
3. टर्म इंश्योरेंस
अगर परिवार आपकी आय पर निर्भर है, तो टर्म इंश्योरेंस बेहद महत्वपूर्ण है।
………………………
आपका पैसा कॉलम की खबर भी पढ़िए
आपका पैसा- कमाई कभी 30 हजार तो कभी 1 लाख: अनिश्चित इनकम में सेविंग और इन्वेस्टमेंट कैसे करें, फ्रीलांसर्स के लिए 5 मनी रूल्स

आज के दौर में फ्रीलांसिंग इनकम का पॉपुलर तरीका है। फ्रीलांसिंग यानी किसी कंपनी के लिए स्वतंत्र रूप से काम करना। इसमें शिफ्ट में काम करने का प्रेशर नहीं होता, लेकिन कुछ चुनौतियां भी हैं। अनियमित इनकम के बीच पैसों का सही मैनेजमेंट सबसे बड़ी चुनौती है। पूरी खबर पढ़ें…
















