Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeमध्य प्रदेशकोहरा छटा, धूप निकलने से मिली राहत: रतलाम में न्यूनतम तापमान...

कोहरा छटा, धूप निकलने से मिली राहत: रतलाम में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री पहुंचा; कंपकपाने वाली ठंड कायम – Ratlam News


रतलाम में शीतलहर का असर बरकरार है। बुध‌वार सुबह कोहरा छटा लेकिन कंपकपाने वाली ठंड का असर कायम रहा। आसमान साफ होने से धूप निकली और मौसम खुला। पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 4.1 लुढ़का है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 7

.

बर्फीली हवाओं के कारण मौसम सर्द बना हुआ है। बीती रात में सर्द हवाओं ने सभी को ठिठुरा दिया। इसका असर बुधवार सुबह भी देखने को मिला। ठंड के असर के चलते आम जनजीवन भी प्रभावित है। दिन में भी सर्द हवाओं के चलने की वजह से ठिठुरन बढ़ रही है।

रतलाम में सुबह मौसम खुलने से धूप निकली, लेकिन कंपकपाने वाली ठंड बरकरार रही।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। इसी के असर से पिछले तीन से चार दिनों से ठिठुरन वाली ठंड ने सभी को कंपकपा दिया है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलने से हवा की रफ्तार भी तेज होगी। ठंड का असर ओर बढ़ने की संभावना है। 10 जनवरी के बाद बूंदाबांदी की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

पारे में उतार-चढ़ाव

मौसम में आए बदलाव के बाद से दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके पहले 13 दिसंबर 2024 को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान के पारे में 1.7 सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। शीत लहर के कारण दिन व रात के तापमान में ओर कमी आने की संभावना है।

पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर

दिनांकअधिकतमन्यूनतम
7 जनवरी22.57.4
6 जनवरी24.212.5
5 जनवरी28.211.5
4 जनवरी31.010.0
3 जनवरी30.09.2

(आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)​​​​​​​​​​​​​​



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular