Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeदेशदेश का मानसून ट्रैकर: मध्य प्रदेश-राजस्थान सहित 20 राज्यों में बारिश...

देश का मानसून ट्रैकर: मध्य प्रदेश-राजस्थान सहित 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट; आंध्र प्रदेश में NDRF की 30 टीमें, 120 मोटर बोट से रेस्क्यू


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Telangana Andhra Pradesh Flood | Delhi MP Rajasthan Gujarat Rainfall Alert

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने बुधवार (4 सितंबर) को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। केवल गुजरात में ही बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बारिश के कारण आई बाढ़ से कहर जारी है। मंगलवार को भी दोनों ही राज्यों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। NDRF, SDRF, एयरफोर्स, नेवी और स्थानीय प्रशासन बाढ़ में फंसे लोगों की मदद में जुटे रहे।

आंध प्रदेश में NDRF की 30 टीम और एयरफोर्स के 6 हेलीकॉप्टर मदद में जुटे हुए हैं। 120 मोटर वोट लगातार लोगों की मदद कर रही हैं। सीएम चंद्रबाबू नायडू भी लगातार ग्राउंड जीरो पर डटे हुए हैं। वे खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों में जा-जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ में फंसे लोगों की हर तरह से मदद की जाए। उन्हें खाने-पीने कमी नहीं होने दी जाए।

राज्य में कई नेशनल हाइवे बाढ़ में बह गए हैं। रेल सेवा भी ठप्प हैं। कृष्णा और गुंटूर जिलों हालत बहुत खराब है। बुडामेरु डेम से छोड़े गए पानी के कारण विजयवाड़ा के सिंहनगर, नंदमुरी नगर और अन्य निचले इलाकों में पानी भर गया। यहां रहने वाले करीब 2 लाख लोगों को इमारतों की छतों पर शरण लेनी पड़ी।

इधर, बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए तेलंगाना के सरकारी कर्मचारियों ने अपना एक दिन वेतन यानी करीब 130 करोड़ रुपए दान किए। उन्होंने सीएम रेवंथ रेड्डी को चेक सौंपा। टॉलीवुड अभिनेता और टीडीपी विधायक एन बालकृष्ण ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को 50-50 लाख रुपए दान करने की घोषणा की।

मध्य प्रदेश: अगले दो दिन बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि 5 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया यानी निम्न दाब क्षेत्र एक्टिव हो रहा है। मानसून ट्रफ प्रदेश के रायसेन, छिंदवाड़ा से गुजर रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी बनी हुई है। इस कारण प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। अगले 2 दिन यह सिस्टम एक्टिव रहेगा। हालांकि, मंगलवार के बाद सिस्टम आगे बढ़ जाएगा।

जुलाई और अगस्त के बाद सितंबर में भी प्रदेश के बड़े डैम का जलस्तर बढ़ा है। भोपाल के 3 डैम कलियासोत, केरवा और भदभदा के गेट एक बार फिर खुल चुके हैं। नर्मदापुरम के तवा डैम के भी तीन गेट 4-4 फीट तक खोले गए हैं।प्रदेश के 10 जिलों में 40 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है।

मंडला में सबसे ज्यादा 47.19 इंच बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में मंडला के अलावा सिवनी, छिंदवाड़ा, सीधी, नर्मदापुरम, श्योपुर, भोपाल, डिंडौरी, रायसेन और सागर शामिल हैं।

राजस्थान: कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, मानसून की ट्रफ लाइन अभी जैसलमेर, रायसेन, छिंदवाड़ा होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। उत्तरी हरियाणा के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

इस सिस्टम के असर से राजस्थान के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के अगले एक सप्ताह मानसून इसी तरह सक्रिय रहने की संभावना है। कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश: 2 नेशनल हाइवे सहित 78 सड़कें बंद, अबतक 153 मौतें
राज्य के आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने बताया कि मंगलवार को बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 और 707 सहित कुल 78 सड़कें बंद रहीं। राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ, लेकिन इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य के अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के जुड़ी घटनाओं नें इस सीजन में अबतक 153 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश भर में मौसम की तस्वीरें…

आंध्र प्रदेश के NTR जिले में वायुसेना के हेलिकॉप्टर से लोगों को खाने-पाने का सामान पहुंचाया गया।

आंध्र प्रदेश के NTR जिले में वायुसेना के हेलिकॉप्टर से लोगों को खाने-पाने का सामान पहुंचाया गया।

गुजरात के मणिसागर में कडाणा बांध के 10 गेट खोलकर 1.33 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। महिसागर जिले के 128 गांव हाई अलर्ट पर हैं।

गुजरात के मणिसागर में कडाणा बांध के 10 गेट खोलकर 1.33 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। महिसागर जिले के 128 गांव हाई अलर्ट पर हैं।

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुआयना करते हुए।

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुआयना करते हुए।

कुरनूल में बाढ़ के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। लोगों का रेस्क्यू करती हुई पुलिस टीम।

कुरनूल में बाढ़ के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। लोगों का रेस्क्यू करती हुई पुलिस टीम।

गुजरात में सूरत के ग्रामीण इलाकों में बारिश के कारण आई बाढ़ का पानी घरों में घुस गया।

गुजरात में सूरत के ग्रामीण इलाकों में बारिश के कारण आई बाढ़ का पानी घरों में घुस गया।

5 सितंबर को 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 5 सितंबर को गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुचाणल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राज्यों की मौसम की खबरें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular