Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeराज्य-शहरआगर मालवा में 8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान: कोहरे से कम...

आगर मालवा में 8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान: कोहरे से कम हुई विजिबिलिटी, मौसम विभाग की लोगों से सतर्क रहने की अपील – Agar Malwa News



आगर मालवा में रविवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया है। लगातार पांच 5 दिन की राहत के बाद एक बार फिर घना कोहरा छा गया। सुबह से ही कम विजिबिलिटी के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लोगों को अपने दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा।

.

मौसम विभाग के मुताबिक, जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार शाम से क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं, जिससे मावठे की संभावना है। धूप न होने से मौसम में ठंड का एहसास बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है और उन्हें वाहन चलाते समय हेडलाइट्स का इस्तेमाल करने को कहा गया है। अगले कुछ दिनों में मौसम की यही स्थिति बनी रह सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular