Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeमध्य प्रदेशसृष्टि सेवा संकल्प का दो दिवसीय शीत शिविर संपन्न: पर्यावरण संरक्षण...

सृष्टि सेवा संकल्प का दो दिवसीय शीत शिविर संपन्न: पर्यावरण संरक्षण और राम राज्य पर हुई चर्चा, वृक्षोत्सव कार्यशाला का आयोजन – Bhopal News


भोपाल में श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर, शिवाजी नगर में सृष्टि सेवा संकल्प का दो दिवसीय शीत शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन 11 जनवरी शाम 5 बजे से 12 जनवरी शाम 5 बजे तक किया गया।

.

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय मार्गदर्शक प्रमोद झा द्वारा “राम राज्य एवं पर्यावरण प्रदर्शनी” के उद्घाटन के साथ हुई। मध्यप्रदेश के सह प्रदेश संयोजक आनंद राजपूत और शिविर पालक राजेंद्र नेगी ने गुरु अथर्ववेद और वृक्ष पूजन के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शिविर के पहले दिन आनंद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें अंताक्षरी, प्रश्नमंच, प्रतिभा प्रदर्शन और तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों ने युवाओं में जोश भर दिया। दूसरे दिन प्रातःकाल योग, प्राणायाम, वृक्षों से जुड़े खेल और वृक्षोत्सव कार्यशाला जैसी शैक्षिक गतिविधियां हुईं। इस कार्यशाला में दो वृक्ष समूहों (विवेकानंद और अमृतादेवी विश्नोई) ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वृक्ष पूजा, दीपोत्सव और रक्षा बंधन पूजन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए।

कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक सचिन शर्मा द्वारा कार्यकारिणी के नवीन दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें खुशाल वासनिक को भोपाल जिला संयोजक और सुशील कैथल को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया। शिविर के समापन सत्र में प्रमोद झा ने प्रेरणादायक शब्दों में कहा, “जो दूसरों के दुखों को समझता है, वही सच्चा समाजिक कार्यकर्ता बनता है। दूसरों के लिए जीना ही असल जीवन है।”



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular