Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeछत्तीसगढकांकेर में पूर्व पार्षद ने छोड़ी पार्टी: BJP ने कहा- कांग्रेस...

कांकेर में पूर्व पार्षद ने छोड़ी पार्टी: BJP ने कहा- कांग्रेस के पास झंडा उठाने वाले भी नहीं बचेंगे; कांग्रेस बोली- निष्क्रिय कार्यकर्ता थी – Kanker News


कांकेर जिले के भंडारीपारा में कांग्रेस की पूर्व पार्षद आरती यादव अपने 5 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गई है। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

.

आरती यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम करते हैं। उन्होंने अपने वार्ड और शहर के विकास के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया है।

कांकेर जिले के भंडारीपारा में कांग्रेस की पूर्व पार्षद आरती यादव भाजपा में शामिल हुई।

आरती यादव निष्क्रिय कार्यकर्ता थीं – कांग्रेस

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने इस मामले में कहा कि आरती यादव एक निष्क्रिय कार्यकर्ता थीं और उनके जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका में कांग्रेस की सरकार मजबूती से कायम है, जिसे भाजपा हिला नहीं पाई है। सलाम ने विश्वास जताया कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।

कांग्रेस के पास झंडा उठाने वाले भी नहीं बचेंगे – BJP

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने इस मौके पर कहा कि यह तो शुरुआत है, आने वाले समय में कांग्रेस के कई और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के पास झंडा उठाने वाले भी नहीं बचेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular