Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeबॉलीवुडgurucharan singh close friend bhakti soni shares positive update about his health...

gurucharan singh close friend bhakti soni shares positive update about his health and career | ‘तारक मेहता…’ फेम गुरुचरण को मिली ₹13 लाख की डील: एक्टर की दोस्त बोलीं- वो बहुत ज्यादा परेशानी में थे, किसी ने पूछा तक नहीं


कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह इन दिनों कई परेशानियों से घिरे हुए हैं। इस बीच उनकी दोस्त भक्ति सोनी ने खुलासा किया कि उन्होंने गुरुचरण को एक ब्रांड डील दिलाई है, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है और वह बेहद खुश हैं। दरअसल, हाल ही में गुरुचरण की तबीयत भी बिगड़ी थी, जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती थे। इसके अलावा वह कर्ज में भी डूबे हुए थे।

एक इंटरव्यू में भक्ति सोनी ने कहा, ‘मैंने गुरुचरण सिंह के लिए ₹13 लाख की ब्रांड डील तय की है, जो उन्हें मिल चुकी है। इससे उनकी हिम्मत बढ़ी है। अब उन्होंने अपना उपवास तोड़ने का फैसला किया है। वह महीने के अंत तक मुंबई आकर इस डील के लिए शूट करेंगे।’

भक्ति सोनी ने कहा, ‘इस डील को दिलाने में मेरी एक दोस्त ने मदद की। हमारी कोशिश यही थी कि गुरुचरण को एक अच्छी डील मिल जाए और वह जल्द से जल्द काम पर वापस लौट जाए।’

भक्ति ने गुरुचरण के मुश्किल समय में दूसरों से मदद न मिलने पर दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘मैंने इससे पहले भी गुरुचरण 33 लाख रुपए की मदद की थी। मुझे समझ नहीं आता कि वह आदमी मुश्किल में था, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।’

भक्ति ने बताया कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम के कुछ लोगों ने गुरुचरण की तबीयत के बारे में पूछा था, लेकिन किसी ने भी उनकी आर्थिक मदद के लिए नहीं पूछा। भक्ति ने कहा, ‘गुरुचरण को पैसे की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें सबसे ज्यादा काम की जरूरत है।’

अचानक लापता हुए फिर 26 दिन बाद घर लौटे

बताते चलें कि इससे पहले गुरुचरण सिंह तब सुर्खियों में आए जब उनके लापता होने की खबर आई। 22 अप्रैल 2024 को वो अपने दिल्ली स्थित घर से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। उनकी दोस्त उन्हें मुंबई एयरपोर्ट लेने पहुंची थीं, लेकिन वो वहां पहुंचे ही नहीं। उनका नंबर भी बंद था, जबकि उनकी कोई खबर भी नहीं थी।

गुरुचरण के पिता हरगीत सिंह ने उनकी गुमशूदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

करीब 3 हफ्तों बाद गुरुचरण खुद घर लौट आए। गुरुचरण ने दिल्ली पुलिस को पूछताछ में बताया था कि वो आध्यात्मिक सफर पर निकले थे। 3 हफ्तों में उन्होंने अमृतसर, लुधियाना समेत कई शहरों के गुरुद्वारों में दर्शन किए। बाद में परिवार की फिक्र होने पर वो घर लौट आए।

———–

इससे जुड़ी खबर पढ़ें..

तारक मेहता फेम एक्टर गुरुचरण हुए अस्पताल में भर्ती:खुद वीडियो जारी कर कहा- हालत बहुत खराब है, कुछ दिन पहले अचानक हुए थे लापता

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में सोढ़ी का किरदार निभाकर देशभर में फेमस हुए एक्टर गुरुचरण सिंह हॉस्पिटलाइज हुए हैं। एक्टर ने खुद एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी हालत बहुत खराब है। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular