मुंबई19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आरोप है कि ऑटो ड्राइवर ने पीड़िता का रेप किया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में सर्जरी ब्लेड और छोटे कंकड़ डाले।
मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पालघर में लड़की से रेप मामले में ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 20 साल की लड़की के साथ मारपीट भी की थी।
पुलिस के मुताबिक 22 जनवरी की सुबह पीड़ित को संदिग्ध हालात में गोरेगांव रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था। पूछताछ में रेप की बात सामने आई थी। बाद में लड़की को सिविल अस्पताल ले जाया गया था। यहां उसके प्राइवेट पार्टी से सर्जिकल ब्लेड और कंकड़ मिले थे।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने बताया था कि उसकी वसई रेलवे स्टेशन पर ऑटोरिक्शा चालक से मुलाकात हुई थी। फिर वो उसे बीच पर ले गया। यहां मारपीट की और रेप किया।
पुलिस ने बताया कि रेप के बाद पीड़ित डर गई थी। परिवार के भय के कारण उसने खुद ही सर्जिकल ब्लेड और कंकड़ अपने प्राइवेट पार्ट में रखे थे। पीड़ित का मेडिकल हो चुका है। आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी को पकड़ने कई टीमें लगाई गई थीं पुलिस ने बताया कि आरोपी का तलाश में कई टीमों को लगाया गया था। चर्चगेट और विरार रेलवे स्टेशनों के बीच तलाशी की गई थी। आरोपी को खैरपाड़ा वालिव की एक झुग्गी बस्ती से पकड़ा था।
————————-
रेप से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
छात्रा से रेप, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार:ब्लैकमेल कर सीकर से खाटूश्यामजी ले जाकर दुष्कर्म किया

सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने स्कूली छात्रा से रेप करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छात्रा को खाटूश्यामजी ले जाकर ब्लैकमेल कर रेप किया था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…
सूरत में 2 साल की बच्ची से रेप की कोशिश:बच्ची के कपड़े उतार रहा था आरोपी, तभी मां पहुंच गई

सूरत में गार्डन में खेल रही दो साल की मासूम बच्ची को 21 वर्षीय युवक यौन शोषण के इरादे से शेड में खींच लिया। एन वक्त पर बच्ची की मां मौके पर पहुंच गई और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…