Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeमध्य प्रदेशपरिषद की बैठक न होने से नपा कर्मी नाराज: वेतनवृद्धि पर...

परिषद की बैठक न होने से नपा कर्मी नाराज: वेतनवृद्धि पर चर्चा न होने से हड़ताल की, पेयजल सप्लाई रोकी, कचरा भी नहीं उठाया – Bhind News



परिषद की बैठक न होने से नपा कर्मचारियों ने सीएमओ के निवास पर पहुंचकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मांगों का ज्ञापन भी दिया

भिंड जिला की लहार नगर पालिका इन दिनों राजनीति का अखाड़ा बनाई हुई है। अब इसका सीधा असर लोगों पर पड़ने लगा है। नगर पालिका की परिषद की बैठक में राजनीति के चलते अधिकांश पार्षद नदारद रहे। इधर नपा के दैनिक मानदेय कर्मचारियों की वेतन वृद्धि का मुद्दा पर चर्च

.

नगर पालिका के अस्थाई कर्मचारियों ने परिषद की बैठक न होने से नाराज होकर गुरुवार की शाम को सीएमओ राम शंकर शर्मा के निवास पर एकत्रित होकर अपनी मांग को लेकर ज्ञापन पत्र दिया। सीएमओ नगर पालिका में अचानक अपने दरवाजे पर नगर पालिका की अस्थाई कर्मचारियों को देखा तो वह बाहर निकल आए उन्होंने दैनिक स्थाई कर्मचारियों की बात को सुना। इस दौरान कर्मचारियों ने सीधे साफ तौर पर कहा कि 6 अगस्त से कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे।

कर्मचारियों का सीधे तौर पर कहना था कि लगातार महंगाई बढ़ रही है ऐसे में मानदेय कर्मचारी को मिलने वाला वेतन बहुत कम है। उन्होंने बताया कि निश्चित मानदेय कर्मचारियों का मानदेय पिछले दो साल से नहीं बढ़ाया गया है। म.प्र. निकाय नियमानुसार मानदेय न्यूनतम मजदूरी दी जारी है जिससे भरण पोषण नहीं हो पा रहा है।

निकाय के शासन के नियम अनुसार हर साल वेतन बढ़ाया जाता है किन्तु दो साल से वेतन नहीं बढ़ाया गया है,अगर वेतन नहीं बढ़ाया गया तो सभी निश्चित मानदेय कर्मचारी मजबूर बस हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। इस मौके पर सफाई कर्मचारी व जल प्रदाय कर्मचारी व ऑफिस कार्यालय कर्मचारी हड़ताल पर है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular