Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeमध्य प्रदेशचौड़ीकरण....: 325 मकान और 11 धार्मिक स्थल पर निशान लगाने का...

चौड़ीकरण….: 325 मकान और 11 धार्मिक स्थल पर निशान लगाने का काम पूरा – Ujjain News



सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के चलते शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। पहले चरण में 5 मार्गों का चौड़ीकरण होना है, जिनमें से सभी मार्गों पर सेंट्रल मार्किंग का काम पूरा हो चुका है और अब मकानों पर निशान लगाने का काम शुरू किया गया है।

.

शुक्रवार को कोयला फाटक मार्ग से निजातपुरा, कंठाल होते हुए गोपाल मंदिर मार्ग तक चौड़ीकरण में आ रहे मकानों पर निशान लगाए गए। पूरे मार्ग में 325 व्यावसायिक व रहवासी मकानों पर निशान लगाए गए। साथ ही 11 धार्मिक स्थल पर निशान लगे। इस क्षेत्र में दुकानों की संख्या अधिक है।

दो दिन की कार्रवाई के बाद निगम अमला एक मार्ग पर मकानों पर निशान लगाने का काम पूरा कर चुका है। बाकी मार्गों पर निशान लगाने का कार्य निरंतर आगे होगा व फरवरी की शुरुआत तक काम पूरा कर लिया जाएगा। फरवरी में टेंडर खुलने के बाद चौड़ीकरण का काम शुरू होगा।

रविशंकर में चौड़ीकरण का विरोध बरकरार: रविशंकरनगर रोड के चौड़ीकरण पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। पहली प्राथमिकता में सिंहस्थ वाले मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है, तो अभी रविशंकरनगर रोड पर काम शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों ने अपने घरों के बाहर चौड़ीकरण के विरोध में पोस्टर लगा रखा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular