Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeराज्य-शहरसिवनी में नहर की पुलिया से गिरी स्कॉर्पियो: महिला-बच्चों समेत 5...

सिवनी में नहर की पुलिया से गिरी स्कॉर्पियो: महिला-बच्चों समेत 5 लोगों को आई चोट – Seoni News



सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के बम्हनी गांव के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में महिला और बच्चों सहित 5 लोग सवार थे। सभी यात्रियों को मामूली चोटें आईं है। घटना शनिवार रात की है।

.

स्कॉर्पियो वाहन कान्हीवाड़ा की ओर जा रहा था। नहर के पास पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और पुलिया से नीचे गिर गया। घटनास्थल पर एक गहरी नहर है। अगर वाहन सीधे नहर के पानी में गिरता तो यह बड़ा हादसा हो सकता था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल स्कॉर्पियो में सवार लोगों की पहचान और उनके बारे में जानकारी का पता नहीं चल पाया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular