Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeराज्य-शहरऑनलाइन स्कैम से बचने के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान: बुरहानपुर...

ऑनलाइन स्कैम से बचने के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान: बुरहानपुर में ‘सेफ क्लिक’ की शुरुआत; एसपी बोले-डिजिटल पेमेंट करते समय बरतें सावधानी – Burhanpur (MP) News


साइबर अपराधों से नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए ‘सेफ क्लिक’ अभियान की शुरुआत।

बुरहानपुर पुलिस ने साइबर अपराधों से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए ‘सेफ क्लिक’ अभियान की शुरुआत की है। एसपी देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में रविवार को नेपानगर थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया।

.

एएसपी अंतर सिंह कनेस के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में डीएसपी प्रीतम सिंह ठाकुर, निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल और आरक्षक दुर्गेश पटेल ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने नगर की महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और प्रमुख नागरिकों के साथ साइबर सुरक्षा पर चर्चा की।

पुलिस की अपील-साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत दें

साइबर विशेषज्ञों ने लोगों को संदिग्ध लिंक, अनजान कॉल और फर्जी ईमेल से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में अपने बैंक खाते का विवरण और ओटीपी किसी से साझा नहीं करना चाहिए। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस टीम साप्ताहिक हाट बाजार में पैम्फलेट बांटे।

साप्ताहिक हाट बाजार में जागरूकता पोस्टर लगाए पुलिस टीम ने गली-मोहल्लों और साप्ताहिक हाट बाजार में जागरूकता पोस्टर लगाए और पैम्पलेट बांटे। नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया से जुड़े खतरों के बारे में बताया गया। साथ ही डिजिटल पेमेंट करते समय बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular