Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeहरियाणाभिवानी में मध्य प्रदेश की महिला गिरफ्तार: स्टेट बैंक से 10...

भिवानी में मध्य प्रदेश की महिला गिरफ्तार: स्टेट बैंक से 10 लाख से भरा बैग चुराया, कैश मैनेजमेंट कंपनी कर्मचारी गया था जमा कराने – Bhiwani News



भिवानी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मैन ब्रांच से 10 लाख रुपए का बैग चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

.

कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी ने सिटी थाना भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि 16 दिसंबर को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भिवानी की मैन ब्रांच में कैश जमा करवाने के लिए आया था। जहां पर कैश जमा करवाने के दौरान उनका दूसरा बैग, जिसमें 10 लाख रुपए थे, उसे अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

मध्य प्रदेश की महिला गिरफ्तार

सीआईए स्टाफ प्रथम के मुख्य सिपाही अमित कुमार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की भिवानी ब्रांच से 10 लाख रुपए का बैग चोरी करने के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान मध्य प्रदेश के जिला राजगढ़ निवासी रिहाना के रूप में हुई है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान महिला से पूछताछ की जाएगी। वहीं अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular