4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज दुनियाभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में आम जनता से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारों को धूम-धाम से गणेश चतुर्थी मनाते हुए देखा गया। सोनू सूद से लेकर भारती सिंह तक सभी ने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया है।
वहीं, इस खास मौके पर कार्तिक आर्यन लालबागचा राजा का दर्शन करने पहुंचे। रकुल प्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी ने भी घर में बप्पा की स्थापना की।

टाइट सिक्योरिटी के साथ कार्तिक लालबागचा राजा का दर्शन करने गए।

सिंगर नितिन मुकेश और उनके बेटे नील नितिन ने भी घर पर बप्पा की पूजा-अर्चना की।

सोनू सूद ने भी अपने घर पर गणपति जी की स्थापना की है।

तुषार कपूर भी बप्पा की पूजा करते दिखे।

कॉमेडियन भारती सिंह ने ढोल-नगाड़े के साथ बप्पा का स्वागत किया।

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी ने घर पर विधि-विधान से बप्पा की पूजा की।

सारा अली खान ने भी बप्पा के साथ की तस्वीर शेयर की।