Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeबिहारगया में पैसे के लेन-देन में फायरिंग, युवक घायल: हिरासत में...

गया में पैसे के लेन-देन में फायरिंग, युवक घायल: हिरासत में तीन युवक, पिस्टल बरामद, अवैध संबंध के एंगल पर भी जांच कर रही है पुलिस​​​​​​​ – Gaya News



गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र के नवागढ़ी मोहल्ले में सोमवार रात पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में नवीन सिंह नाम का युवक घायल हो गया। गोली उसकी कनपटी को छूते हुए निकल गई। घायल

.

घटना रात करीब 9 बजे की है। गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। एक पिस्टल भी बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। फिलहाल विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। गोलीबारी की घटना की जांच की जा रही है।

विवाद सुलझाने गया था नवीन

मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती नवीन सिंह ने बताया कि उसका दोस्त राजू, जो किसी जज का बॉडीगार्ड है, पैसे के विवाद को सुलझाने के लिए उसे बुलाया था। विवाद सुलझाने के लिए वह नवागढ़ी मोहल्ले गया। बातचीत के दौरान दीपक, चंदन और सूरज नाम के तीन युवक उनसे उलझ गए। तभी चंदन ने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी, जो नवीन की कनपटी को छूते हुए निकल गई। नवीन ने पिस्टल पकड़ ली, लेकिन कुछ लोग उसे भी पकड़कर मारने लगे।

अवैध संबंध के एंगल पर भी जांच कर रही है पुलिस

घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पिस्टल अपने कब्जे में ले लिया। तीन युवकों को भी हिरासत में लिया गया है। इस पूरे विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है। सूत्रों का कहना है कि घटना का कारण केवल पैसे का लेन-देन नहीं है, बल्कि इसका कनेक्शन अवैध संबंधों से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। गोलीबारी की इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular