Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeछत्तीसगढबिलासपुर में रात में ठंड...दिन में बढ़ी गर्मी: दोपहर में 32...

बिलासपुर में रात में ठंड…दिन में बढ़ी गर्मी: दोपहर में 32 डिग्री के पार हुआ पारा; दिन-रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर – Bilaspur (Chhattisgarh) News



दोपहर में धूप तेज होने से बढ़ी गर्मी।

बिलासपुर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। राहत की बात यह कि न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे रात में ठंड तो दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है।

.

रविवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 12.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके चलते रात में ठंड महसूस होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन, आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि संभावित है।

तेज धूप से गर्मी का एहसास होने लगा

जिले में रविवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। सुबह 11 बजे तक धूप का एहसास कम हुआ, लेकिन जैसे दिन चढ़ने लगा सूर्य का तेवर बदल गया। तेज धूप से गर्मी का एहसास होने लगा। दोपहर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि शाम ढलते ही एक बार फिर सर्दी का एहसास हुआ। रात में हल्की ठंड थी।

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि इस महीने का यह दूसरा विक्षोभ है। अभी दो और सक्रिय होने की संभावना है। अच्छी बात यह है कि 12 फरवरी से 16 फरवरी के बीच एक बार फिर रात में ठंड बढ़ेगी।

दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर अफगानिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। यह स्थिति अभी 12 फरवरी तक बनी रह सकती है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular