फरीदाबाद में हवा की गुणवता में सुधार देखने को मिल रहा है।
हरियाणा के फरीदाबाद में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से शनिवार को जारी की गई स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रिपोर्ट में फरीदाबाद की रैंकिंग में सुधार हुआ है। इस बार फरीदाबाद 21वें स्थान पर रहा, जबकि पिछले साल 47वें स्थान पर था। इस सर्वेक्षण में 10 ला
.
फरीदाबाद की हवा सुधारने के लिए नगर निगम को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु प्रोग्राम के तहत 51 करोड़ पर दिए गए थे। निगम ने ग्रेप के दौरान फैलाने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए 7 एयरगन खरीदी थी। इसमें से पांच एयरगन को ऐसे स्थान पर लगाया गया, जहां पर धूल की मात्रा ज्यादा थी। दो एयरगन से शहर में अलग-अलग स्थान पर छिड़काव किया जा रहा था। इसके लिए पांच वाटर टैंकर भी दिए गए थे।
फरीदाबाद में ऐसे रही हवा की शुद्धता।
फरीदाबाद शहर में सुबह और शाम को सड़कों की धूल को साफ़ करने के लिए पांच स्वीपिंग मशीन भी चलाई गई थी। जो सड़कों के किनारे जमी धूल को साफ करने में मदद करेगी। इसके बाद शहर की सड़कों से धूल को भी साफ किया जाने लगा। नगर निगम के EXEN नितिन कादियान ने बताया कि इस रिपोर्ट में और सुधार किया जाएगा। इसके लिए और बेहतर निगम की टीम मिलकर काम करेगी।
उन्होंने बताया कि शहर सुंदर और स्वच्छ दिखाई दे, इसके लिए सड़कों के बीच के डिवाइडरों पर गमले भी लगाए जाएंगे। ताकि शहर और सुंदर दिखाई दे।

फरीदाबाद में लोगों को जागरूक करने के लिए लगाए गए संदेश।
नगर निगम की कमिश्नर ए-मोना श्रीनिवास ने कहा कि हमारी मेहनत व प्रयास रंग लाई। शहर की खराब हवा को सुधारने के लिए पिछले साल की तुलना में इस बार बेहतर प्रयास किए। शहर की हवा आने वाले समय में लोगों को ओर ज्यादा स्वच्छ मिले, इसमें सुधार किया जाएगा। इसके लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। फरीदाबाद शहर को सर्वेक्षण में कुल 167 अंक हासिल हुए हैं।