Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeराज्य-शहरचाकू से पत्नी की आंखें फोड़ी, प्राइवेट पार्ट काटा: शिवपुरी में...

चाकू से पत्नी की आंखें फोड़ी, प्राइवेट पार्ट काटा: शिवपुरी में पति ने चरित्र शंका में किया हमला; महिला की हालत गंभीर – Shivpuri News


शिवपुरी में एक पति ने चाकू से पत्नी की दोनों आंखें फोड़ दी। उसके प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर कई वार किए। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

ये घटना जिले के पोहरी कस्बे की है। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। बुधवार को आरोपी ने पत्नी से उसका मोबाइल मांगा। पत्नी के मना करने पर आरोपी ने चाकू से उस पर हमला कर दिया।

पीड़ित की उम्र करीब 24 वर्ष है। तीन साल पहले उसकी शादी छोटू खान नाम के शख्स से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पड़ोसियों ने दी मायके पक्ष को सूचना पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना महिला के मायके वालों को दी। जिसके बाद महिला को लहूलुहान हालात में जिला अस्पताल ले जाया गया। साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी गई।

टीआई रजनी सिंह चौहान का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। घायल और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी घटना के बाद से फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें…

CRPF जवान बोला- मैंने पत्नी को गोली मार दी

भोपाल के बंगरसिया स्थित कॉलोनी में रहने वाले सीआरपीएफ जवान ने बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात 1:30 बजे गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। उसने पत्नी को दो से ज्यादा गोलियां मारी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 100 में खुद कॉल कर हत्या करने की जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular