Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशकोटे की दुकान के लिए महिला स्वयं सहायता समूह की: चयन...

कोटे की दुकान के लिए महिला स्वयं सहायता समूह की: चयन के बावजूद प्रधान नहीं कर रहे फाइल पर हस्ताक्षर, DM से लगाई गुहार – Sonbhadra News


मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्रकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

कोटे की दुकान के लिए महिला स्वयं सहायता समूह की।

रॉबर्ट्सगंज विकास खंड के कतवरिया गांव में उचित दर की दुकान को लेकर विवाद गहरा गया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

31 जनवरी को खुली बैठक में खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में समूह का चयन किया गया था। सभी औपचारिकताएं पूरी होने और शासनादेश के अनुसार पात्र पाए जाने के बावजूद ग्राम प्रधान फाइल पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर रहे हैं।

डीएम से की शिकायत।

डीएम से की शिकायत।

समूह की सदस्य पूनम कुमारी के अनुसार, प्रधान बैठक के दौरान ही बिना हस्ताक्षर किए उठकर चले गए। महिलाओं का आरोप है कि प्रधान जानबूझकर उनके समूह को कोटे की दुकान नहीं देना चाहते। समस्या के समाधान के लिए महिलाएं कई बार विकास खंड कार्यालय का चक्कर लगा चुकी हैं और आवेदन भी दे चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

खंड विकास अधिकारी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पहले भी महिलाएं जिलाधिकारी को ज्ञापन दे चुकी हैं। उनका कहना है कि नियमानुसार चयनित होने के बाद भी उनके समूह के अधिकारों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular