मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान शुक्रवार को जहानाबाद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले में लगभग 200 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने सबसे पहले काको प्रखंड के धरहरा में कन्या आवासीय व
.
जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत निर्मित तालाब का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने काजिसराय विद्यालय भवन का उद्घाटन और राजा बाजार पुल का निरीक्षण किया। बाद में समाहरणालय के ग्राम कॉम्पलेक्स भवन में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
कार्यक्रम में मंत्री विजय चौधरी, सम्राट चौधरी और अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर सुबह 6 बजे से ही सभी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मुख्यमंत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे, लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण किसी को भी उनके नजदीक जाने की अनुमति नहीं दी गई।