Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeछत्तीसगढकांकेर नगर पालिका में 111 साल बाद बदला इतिहास: भाजपा ने...

कांकेर नगर पालिका में 111 साल बाद बदला इतिहास: भाजपा ने कांग्रेस का किला ढहाया, 21 में से 11 वार्ड जीते; अरुण कौशिक अध्यक्ष बने – Kanker News



छत्तीसगढ़ के कांकेर में 111 सालों के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका में बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को 3 हजार 807 मतों के अंतर से पराजित किया।

.

इस जीत के साथ कांग्रेस का एक दशक पुराना वर्चस्व समाप्त हो गया है। नगरपालिका के कुल 21 वार्डों में से भाजपा ने 11 वार्डों पर जीत दर्ज की है। ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

भाजपा ने आमापारा, संजयनगर, जवाहर वार्ड, अलबेलापारा, शिवनगर, सुभाष वार्ड, अघननगर, अन्नपूर्णापारा, जनकपुर, मांझापार और एमजी वार्ड में जीत हासिल की।

वहीं कांग्रेस को महादेव वार्ड, रामनगर, उदयनगर, शीतलापारा, भण्डारीपारा, महुरबन्दपारा, बरदेभाठा, राजापारा, शांतिनगर और कंकालिनपारा वार्ड में सफलता मिली।

जिला प्रशासन विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किया, वहीं भाजपा कार्यकर्ता ने विजय जुलूस निकालर मतदाताओं का आभार जताया हैं। पार्टी के नेता जल्द ही उपाध्यक्ष पद के लिए भी अपना दावा पेश करने की योजना बना रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular