Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeमध्य प्रदेशओझा समाज के पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार: अध्यक्ष पद के...

ओझा समाज के पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार: अध्यक्ष पद के लिए हुआ था कड़ा मुकाबला; उपाध्यक्ष पद पर पहली बार महिला पदाधिकारी चुनी गई – Guna News



जीत के प्रमाण पत्र लेते हुए पदाधिकारी।

ओझा धर्मशाला ट्रस्ट के नए पदाधिकारियों ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। सभी ने एक कार्यक्रम दौरान औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मेंद्र ओझा और अन्य पदाधिकारियों ने समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में संतोषपूर्वक अपने क

.

बता दें कि ओझा धर्मशाला ट्रस्ट के चुनाव हाल ही में संपन्न हुए थे। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मेंद्र ओझा, उपाध्यक्ष रजनी गणेश कुमार ओझा, मंत्री बलवीर ओझा, कोषाध्यक्ष पंकज ओझा, प्रचार मंत्री अमन ओझा और संरक्षक नंदलाल ओझा ने उपस्थित समाज बंधुओं और वरिष्ठजनों के बीच निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्र प्राप्त किए।

पदभार ग्रहण करते हुए नए पदाधिकारियों ने ओझा धर्मशाला के संचालन को वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार जारी रखने का वायदा किया। उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट के चुनाव विधिवत मतदान प्रक्रिया के तहत संपन्न हुए थे। इसमें अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला हुआ था। निर्णय पर्ची के माध्यम से लिया गया था। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर पहली बार महिला निर्वाचित हुई थीं। रजनी ओझा चुनाव जीतकर उपाध्यक्ष चुनी गईं।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्यों के साथ ही समाज के अन्य लोग भी उपस्थित थे। उन्होंने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और धर्मशाला के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि इस नए कार्यकाल की शुरुआत से समुदाय में एकता और समर्पण की भावना को और बल मिलने की उम्मीद है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular