Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeमध्य प्रदेशग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-टेंट सिटी में 5 स्टार होटल्स जैसी सुविधाएं: विदेशी...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-टेंट सिटी में 5 स्टार होटल्स जैसी सुविधाएं: विदेशी मेहमानों के लिए 108 टेंट की ‘सिटी’; कलियासोत ग्राउंड पर बन रही – Bhopal News


ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए भोपाल में 108 टेंट की नई ‘सिटी’ बन रही है। इनमें 5 स्टार होटल्स जैसी सारी सुविधाएं रहेंगी। एयर कंडिशनर से लेकर डबल बेड, लाइटिंग, वॉक के लिए बागीचा रहेगा, ताकि वे प्रकृति को करीब से ज

.

11 फरवरी से टेंट सिटी तैयार हो रही है। 20 फरवरी तक इसे कंपलीट करना है। राजस्थान की एक फर्म टेंट सिटी तैयार कर रही है। कंपनी के चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि, डेढ़ सौ से ज्यादा कारीगर और मजदूर टेंट सिटी बनाने में लगे हैं। इनमें ग्राफिक्स, पार्क, टेंट आदि काम वे कर रहे हैं। कलाकार जयपुर, मुंबई और भोपाल के हैं। आधा काम पूरा हो चुका है, जबकि बाकी 3 दिन में पूरा कर लेंगे।

कलियासोत ग्राउंड पर टेंट सिटी बनाई जा रही है।

कलियासोत ग्राउंड पर ही पूरी सिटी पहले दो टेंट सिटी कलियासोत और केरवा डैम किनारे बनाने पर मंथन चल रहा था। ताकि, मेहमान प्रकृति के नजारे भी देख सकें, लेकिन बाद में पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज के पास कलियासोत ग्राउंड को ही तय कर लिया गया। यही पर सभी 108 टेंट की बड़ी सिटी बनाई जा रही है। मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम की देखरेख में टेंट सिटी बनकर कंप्लीट हो रही है।

हर टेंट में लक्झरी सुविधाएं रहेंगी।

हर टेंट में लक्झरी सुविधाएं रहेंगी।

विदेशी मेहमान रुकेंगे, सिक्योरिटी के इंतजाम रहेंगे जानकारी के मुताबिक,108 टेंट की सिटी डेवलप की जा रही है। इनमें होटल जैसी लग्जरी सुविधाएं ही रहेंगी। अंदर डबल बेड, एयर कंडिशन रहेगा तो बाहर सिक्योरिटी के इंतजाम और डॉक्टरों की टीम 24 घंटे मौजूद रहेगी। 3 दिन के लिए ये टेंट सिटी बनेगी। इनमें विदेशी मेहमान ही रुकेंगे। ताकि, वे प्रकृति भरे माहौल में रहे। टेंट सिटी से समिट स्थल तक लाने ले जाने के लिए गाड़ियां मौजूद रहेंगी।

कुल 108 टेंट में विदेशी मेहमानों को रुकवाया जाएगा।

कुल 108 टेंट में विदेशी मेहमानों को रुकवाया जाएगा।

देश-विदेश के 32 हजार मेहमान आएंगे जीआईएस में देश-विदेश से करीब 32 हजार मेहमान आएंगे। इनमें देश-विदेश के बड़े उद्योगपति जैसे- अंबानी, अडाणी, टाटा, बिरला, महिंद्रा भी शामिल हैं। इनके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। 2 से 5 स्टार रेटिंग वाले होटलों में 1 लाख रुपए तक के रूम बुक हो चुके हैं। सदर मंजिल में भी मेहमानों को रुकवाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट का उद्घाटन करेंगे।

समिट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

15 देशों के 500 NRI होंगे शामिल:यूके, दुबई, हांगकांग, सिंगापुर, जापान से आएंगे

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में पहली बार 15 देशों के 500 एनआईआर यानी, प्रवासी भारतीय शामिल होंगे। इनमें यूके, दुबई, हांगकांग, सिंगापुर और जापान से बड़ा प्रतिनिधिमंडल रहेगा। इसके चलते ‘प्रवासी मध्यप्रदेश’ समिट भी होगी। इस समिट में दुनियाभर में फैले प्रवासियों में ‘फ्रेंडस ऑफ एमपी’ टीम के सदस्यों की विशेष भागीदारी रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत देश के बड़े उद्योगपतियों से भी वे रूबरू हो सकेंगे। इस समिट की जिम्मेदारी ओवरसीज विभाग को दी गई है। समिट डेढ़ घंटे की होगी। बाकी समय में भोपाल, सांची, भीमबेटका, उदयगिरी समेत कई स्थानों पर उन्हें घुमाया भी जा सकता है। ताकि, वे अपनी संस्कृति और सांस्कृतिक धरोहरों को करीब से देख सकें। पढ़े पूरी खबर

GIS में इतने रजिस्ट्रेशन कि बंद करनी पड़ी विंडो:सीटिंग प्लान में भी बदलाव; जिस डोम में PM रहेंगे, वहां 3000 मेहमानों को ही एंट्री

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मेहमान ‘सदर मंजिल’ में रुकेंगे:126 साल पुरानी विरासत अब हेरिटेज होटल; लग्जरी रूम्स के साथ डिजिटल लाइब्रेरी भी

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: मेहमान करेंगे एशियाटिक लॉयन का दीदार:वन विहार में पहली बार बाड़े में छोड़े गए शेर; गुजरात के जूनागढ़ से आया जोड़ा

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-रिन्युएबल एनर्जी पर 10 घंटे होगी बात:500 उद्योगपति और अफसर शामिल होंगे; अंबानी-अडाणी कर सकते हैं इंवेस्ट

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में डेढ़ घंटे रहेंगे पीएम मोदी:अदाणी-बिड़ला और अंबानी भी आएंगे; अब तक 20 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- जगह देखें और खोल लें होटल-रिसॉर्ट:MP के 14 जिलों में 25 लोकेशन; वेलनेस सेंटर-टूरिज्म एक्टिविटी भी करवा सकेंगे

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2 लाख पौधों, 5000 पेंटिंग्स से सजावट:17Km रूट पर मेहमानों को दिखेगी मध्य प्रदेश की संस्कृति की झलक



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular