Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeपंजाबपंजाब-चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट नहीं: 24 घंटों में तापमान में...

पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट नहीं: 24 घंटों में तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ौतरी; 14 सितंबर तक खुश्क रहेगा मौसम – Amritsar News


पंजाब के अमृतसर से छाए हल्के बादल।

पंजाब व चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर शुष्क होने लगा है। तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में मात्र लुधियाना में 3 मिमी बारिश रिपोर्ट हुई। राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश ना होने के कारण तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली

.

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बीते दिन से बारिश हो रही है। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश के साथ सटे इलाकों चंडीगढ़ के अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर, पटियाला और मानसा में बारिश के आसार हैं। लेकिन ये संभावनाएं भी मात्र 25 फीसदी तक ही हैं।

IMD के अनुसार 13 फरवरी तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। तापमान में बढ़ौतरी होगी और वातावरण में नमी में कमी आएगी और चिपचिपाती गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद 14 को हल्की बारिश की संभावनाएं बढ़ रही हैं।

पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान।

24 फीसदी कम बरसे बादल

मौसम विभाग ने पंजाब को रेड जोन में रखा है। जून-जुलाई में कम बारिश के बाद अगस्त व सितंबर महीने में अच्छी बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही थी। लेकिन बीते दिनों बारिश की कमी 23 फीसदी तक पहुंच गई थी, लेकिन अब दोबारा से इसमें बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। 1 जून से 8 सितंबर तक पंजाब में अब 24 फीसदी कम बारिश हुई है।

पंजाब में इन दिनों के बीच 392.7 मिमी बारिश हो जाती है, जबकि इस बार मात्र 298.9 मिमी बारिश हुई है। इस सीजन पंजाब में मात्र 9 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य बारिश हुई है। जबकि अन्य सभी जिलों 52 से 21 फीसदी तक कम बारिश हुई है।

पंजाब के बठिंडा में सामान्य से 54 फीसदी, होशियारपुर में 48 फीसदी, एसएएस नगर में 49 फीसदी और एसबीएस नगर में 42 फीसदी कम बारिश हुई है।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

पंजाब व चंडीगढ़ के शहरों का तापमान

चंडीगढ़- रविवार अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- रविवार शाम का तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला- बीती शाम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 33 डिग्री के करीब रह सकता है।

अमृतसर- रविवार का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- रविवार अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- रविवार शाम का तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular