Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
HomeबॉलीवुडKhushi Kapoor and Vedang Raina Viral Photo from Ganesh Puja | गणेश...

Khushi Kapoor and Vedang Raina Viral Photo from Ganesh Puja | गणेश पूजन में साथ नजर आए खुशी और वेदांग: ‘द आर्चीज’ के को-स्टार को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस,  फैंस बोले- रिश्ता कन्फर्म


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के छोटी बहन खुशी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

काफी वक्त से चर्चा है कि खुशी अपनी डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ के को-स्टार वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। इसी बीच दोनों अब साथ में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करते नजर आए।

खुशी और वेदांग की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है।

खुशी और वेदांग की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है।

शनाया और अंजिनी धवन भी हैं साथ खुशी ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग के साथ नजर आ रही हैं।

तस्वीर में खुशी और वेदांग के अलावा एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी नजर आ रही हैं।

खुशी और वेदांग (बाएं से पहले और दूसरे) इससे पहले अंबानी की शादी के फंक्शंस में भी साथ नजर आए थे।

खुशी और वेदांग (बाएं से पहले और दूसरे) इससे पहले अंबानी की शादी के फंक्शंस में भी साथ नजर आए थे।

फैंस मान रहे दोनों के रिश्ते को कन्फर्म गणेश उत्सव सेलिब्रेशन से सामने आई इन तस्वीरों को देखकर कपल के फैंस काफी खुश हैं। अब फैंस दोनों की इस तस्वीर को देखकर इनके रिश्ते को कन्फर्म मान रहे हैं।

पहले भी कई बार साथ नजर आए दोनों खुशी और वेदांग इससे पहले भी कई मौके पर साथ नजर आ चुके हैं। दोनों पहले राधिका और अनंत की शादी और फिर हाल ही में हुई अनन्या पांडे की फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी साथ ही नजर आए थे।

फिल्म 'जिगरा' इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें वेदांग, आलिया के भाई के रोल में दिखाई देंगे।

फिल्म ‘जिगरा’ इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें वेदांग, आलिया के भाई के रोल में दिखाई देंगे।

वर्कफ्रंट पर खुशी के पास ‘नादानियां’ और एक अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म है। वहीं वेदांग, आलिया भट्‌ट के अपोजिट फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular