Thursday, March 20, 2025
Thursday, March 20, 2025
Homeहरियाणाजींद की कैमिस्ट्री टीचर नेशनल के लिए सिलेक्ट: सिविल सर्विसेज योगा...

जींद की कैमिस्ट्री टीचर नेशनल के लिए सिलेक्ट: सिविल सर्विसेज योगा ट्रायल में हरियाणा में पहला स्थान, 150 प्रतिभागी थे, दो इवेंट में प्रतिभागिता – Jind News


रोहतक में आयोजित ट्रायल में भाग ले रही यशोद व निधि।

हरियाणा के रोहतक में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट की ट्रायल में जींद की यशोदा आर्या ने ट्रेडिशनल योगा और रिदमिक पेयर में पहला स्थान प्राप्त किया है। टूर्नामेंट में हरियाणा से 150 प्रतिभागी भाग ले रहे थे। कैमिस्ट्री की टीचर यशोदा आर्या अ

.

रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में देर शाम तक एक दिवसीय ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज ट्रायल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग इवेंट थे। ट्रेडिशनल योगा में 40 से 50 आयु वर्ग में यशोदा आर्या पहले स्थान पर रही। इसके बाद रिदमिक पेयर इवेंट हुआ, जिसमें यशोदा के साथ पेयरिंग में गुरुग्राम से निधि थी।

रोहतक में हुई ट्रायल में योग करते यशोदा आर्या और निधि।

पेयरिंग में भी दोनों पहले स्थान पर रही। अब दोनों ही इवेंट में यशोदा नेशनल के लिए सिलेक्ट हो गई हैं। अब पांच से आठ मार्च तक चंडीगढ़ में नेशनल टूर्नामेंट होगी। ट्रायल में पहले स्थान पर रहने वालों को ही नेशनल के लिए क्वालीफाई किया जाता है।

ट्रेडिशनल योगा इवेंट में योग करते यशोदा आर्या।

ट्रेडिशनल योगा इवेंट में योग करते यशोदा आर्या।

यशोदा आर्या जींद के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कैमिस्ट्री की अध्यापिका हैं। आठ साल की उम्र से ही यशोदा योग का अभ्यास कर रही हैं और अब तक नेशनल में 10 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। पिछले साल हुए खेलों में भी रिदमिक पेयर और आर्टिस्टिक सोलो में यशोदा ने सिल्वर और ब्राँज मेडल जीते थे।

योगा की ट्रायल में भाग लेते यशोदा आर्या।

योगा की ट्रायल में भाग लेते यशोदा आर्या।

यशोदा आर्या ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भी पांच गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इसके अलावा नेशनल लेवल की फेडरेशन प्रतियोगिताओं में भी यशोदा के पांच मेडल हैं। यशोदा वर्तमान में जींद के अर्बन एस्टेट स्थित डिवाइन योगा पर प्रेक्टिस करती हैं और बच्चों को योग सीखाती हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular