गुरुग्राम के एंबियंस गोल्फ ग्रीन्स में खड़ीं कारें और बाइकें। यहां खड़ी हर गाड़ी की अपनी एक अलग विशेषता है।
हरियाणा के गुरुग्राम में विंटेज कार और बाइक्स का मेला आज खत्म हो जाएगा। 21 फरवरी से शुरू हुए इस मेले में अभी तक 25 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो चुके हैं। यहां पर 150 विंटेज कारें और 100 से ज्यादा बाइकें अलग अलग देशों से लाई गई हैं।
.
1941 में लॉन्च हुई BMW कंपनी की R12 बाइक सबसे पुरानी बाइकों में से है। 86 साल पुरानी होने के बाद भी ये बाइक अभी भी एकदम नई दिख रही है।
इसके साथ ही यहां पर कुछ ऐसी यूनीक कारें भी लाई गई हैं जिन्हें भारत के किसी राजा-रानी के लिए बनाया गया था। जैसे की 1948 में बनी बेंटले मार्क VI ड्रॉपहेड कूप कार। इस कार को बड़ौदा की महारानी के लिए बनवाया गया था।
21 गन सैल्यूट कॉन्कोर्स डे एलिगेंस के इस 11वें संस्करण का लीला एंबियंस गोल्फ ग्रीन्स में खुद मंत्री राव नरबीर ने उद्घाटन किया था।
मेले में शामिल होने के लिए 500 रुपए की एंट्री फीस है। मेला सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलता है। 5 बजे के बाद नए विजिटर को अंदर नहीं जाने दिया जाता।
गुरुग्राम के एंबियंस गोल्फ ग्रीन्स में खड़ीं विंटेज कारें। इन्हें देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
सभी गाड़ियां वर्किंग कंडीशन में, मेंटेनेंस में आता है ज्यादा खर्चा अधिकतर लोग विंटेज गाड़ियां अपने शौक के लिए रखते हैं। जबकि कुछ लोग इन गाड़ियों को अपने परिवार की धरोहर के रूप में देखते हैं। मेले में आई सभी बाइक्स और कार अभी भी वर्किंग कंडीशन में हैं। आज की गाड़ियों से इन बाइक्स और कारों की तुलना करें तो यहां पर खड़ी अधिकतर गाड़ियों की स्पीड 30 से 50 किमी प्रति घंटे की है। इसके साथ ही ये गाड़ियां ईंधन भी ज्यादा खाती हैं। इसके साथ ही इन गाड़ियों के मेंटेनेंस पर भी काफी ज्यादा खर्च करना पड़ता है
विंटेज कारों-बाइकों के PHOTOS…

BMW कंपनी की R12 बाइक, जो 86 साल पुरानी हो चुकी है। यहां पर मौजूद सभी बाइकों की तुलना में यह सबसे पुरानी है। बाइक 1941 में लॉन्च हुई थी। इसके मालिक का नाम दिलजीत टीटूस है।

1903 में लॉन्च की गई डी डियोन बाउटन की मॉडल टाइप Q गाड़ी। ये कार हैंडल से स्टार्ट होती है। इसके मालिक का नाम हेमंत कुमार रुइया है।

यूके की कंपनी बीएसए की मॉडल M20 बाइक। 500 cc की इस दमदार बाइक को साल 1994 में लॉन्च किया गया था। इसके मालिक हैं संजय पांचाल।

1957 में बनाई गई मेक स्टूडबेकर की मॉडल कॉन्स्टोगा कार, इसके मालिक विवेक गोयका और जीता गोयनका हैं।

रॉयल इनफील्ड की बुलेट 350। यह 1952 में लॉन्च हो गई थी और इसी साल गुरिंदर सिंह ने इस बाइक को खरीद लिया था।

इनफील्ड कंपनी की मोफा जो करीब 44 साल पुरानी है। इसे 1980 में जोहब खत्री ने 10 हजार रुपए में खरीदा था।

ये बेंटले मार्क VI गाड़ी है। गाड़ी के मालिक मदन मोहन की टीम के एसोसिएट मैनेजर विनय कुमार ने बताया कि ये गाड़ी 1948 में बनाई थी। बड़ौदा की महारानी शांता देवी ने इसे बनवाया था। इस गाड़ी की सीट्स जर्मनी से इम्पोर्ट की गई हैं।

हार्ले डेविडसन की मॉडल WLA बाइक। यह बाइक करीब 82 साल पुरानी है। बाइक के मालिक राजू शर्मा हैं।

हार्ले डेविडसन की मॉडल WLC बाइक, जिसका इंजन 750 CC का है। यह 1945 में लॉन्च हुई थी यानि की ये बाइक करीब 79 साल पुरानी है। इस बाइक के मालिक हैं नीतीश शर्मा।

रॉल्स रॉयस की सिल्वर घोस्ट मॉडल की गाड़ी । इसके मालिक राघवपत सिंघानिया हैं। उन्होंने ये कार 1950 में महाराजा भरतपुर से खरीदी थी। ये गाड़ी 1922 में बनी थी। इसकी मेंटेनेंस के लिए 5 लोगों की टीम रखी हुई है।

इंडियन कंपनी की चीफ रोडमास्टर 347, जो करीब 77 साल पुरानी है। बाइक 1947 में लॉन्च हुई थी। बाइक के मालिक दिलजीत टीटूस हैं।

लम्बरेटा कंपनी की TV 175 मॉडल बाइक जो करीब 64 साल पुरानी है। मोहम्मद इमरान ने इस बाइक को 1960 में मात्र 5 हजार में खरीदा था।

वेस्पा कंपनी की वेस्पा 150 जिसमें साइड कार की सुविधा भी मिलती है। 1961 में लॉन्च हुई इस बाइक को अनिरुद्ध शर्मा ने खरीदा है। बाइक को मेनटेनेंस के लिए हर साल गुजरात लाया जाता है।

रॉयल एनफील्ड की मॉडल 750 बाइक। यह 67 साल पुरानी है। 1958 में लॉन्च हुई थी। इसके मालिक का नाम लाडी भाटिया है।