तरन तारन में हुए एनकाउंटर के बाद पकड़े गए दोनों बदमाश और आरोपियों से बरामद किया गया बाइक।
पंजाब के तरन तारन में खेमकरण के पास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पैर पर गोली लगी है। ये मुठभेड़ आज यानी बुधवार को सुबह सुबह हुई। आरोपियों ने पहले पुलिस पर गोली चलाई,
.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश सिंह निवासी गांव झुग्गियां कालू, तरनतारन और प्रभदीप सिंह उर्फ लव निवासी डिब्बीपुर, तरनतारन के रूप में हुई है। ये दोनों गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल के गुर्गे थे। जो विदेश में रहता था।
फिरौती वसूलने का काम करते थे दोनों बदमाश
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों बदमाश इलाके में लोगों से फिरौती वसूलते थे। जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर रखी थी। जब उन्होंने दोनों आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं।
पुलिस पार्टी ने भी जवाबी गोलीबारी की। इस दौरान दोनों आरोपियों को गोली लग गई और वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।