Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeझारखंडझारखंड में इस बार भीषण गर्मी के आसार: रांची का पारा...

झारखंड में इस बार भीषण गर्मी के आसार: रांची का पारा 31.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, आज पलामू संभाग में बूंदाबांदी के आसार – Ranchi News


झारखंड में इस बार भीषण गर्मी के आसार

आज से झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक आज रांची, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में आकाश में बादल छाए रहेंगे।

.

वहीं झारखंड के उत्तरी इलाके जिसमें पलामू संभाग का क्षेत्र आता है वहां हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है। रविवार को संथाल परगना के जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

संथाल और पलामू के इलाके में हल्के बादल छाए हैं। आज हल्की बारिश की संभावना है।

ऐसा रहा है बीते 24 घंटे में तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि फरवरी-मार्च में मौसम में इस तरह के बदलाव से आने वाले महीने में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। अभी रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि इस साल जनवरी और फरवरी माह सबसे गर्म दिन शुक्रवार ही रहा है। इससे पहले राजधानी का अधिकतम तापमान 17 फरवरी 2025 को 30.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं राज्य में सरायकेला का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

रांची और इससे सटे जिले में धूप निकली हुई है।

रांची और इससे सटे जिले में धूप निकली हुई है।

आगे कैसा रहने वाला है प्रदेश का मौसम

इधर पश्चिम वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण एक सिस्टम तैयार हुआ है। इससे राजस्थान में लो प्रेशर बन गया है। नमी नहीं रहने के कारण इसका बहुत ही कम असर झारखंड पर पड़ सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सबसे ज्यादा असर उत्तराखंड और जम्मू पर पड़ा है। उत्तराखंड में चमोली में बादल फटने की घटना हुई है। वहीं जम्मू में बारिश तथा बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली में भी बारिश है। इन इलाकों में ठंडी हवा चलने के कारण 3 दिनों बाद झारखंड में भी असर पड़ने की संभावना है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular