Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeझारखंडधनबाद में महिला की इलाज के दौरान मौत: श्रीराम क्लिनिक में...

धनबाद में महिला की इलाज के दौरान मौत: श्रीराम क्लिनिक में इलाज के लिए पहुंची थी महिला, डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप – Dhanbad News


धनबाद के मेमको मोड़ स्थित श्रीराम क्लिनिक में एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बताया गया कि राजगंज के सालदाहा की 22 वर्षीय शांति देवी को पेट दर्द की शिकायत पर रविवार को सुबह 11 बजे भर्ती कराया गया था।

.

डॉक्टर अरुण बरनवाल द्वारा इंजेक्शन दिए जाने के आधे घंटे बाद मरीज को खून की उल्टी होने लगी। इसके बाद उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को SNMMCH रेफर कर दिया। वहां के चिकित्सकों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया।

गलत इंजेक्शन देने का लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर पहले 15 हजार और फिर 10 हजार रुपए जमा करवाए। महिला की मौत के बाद परिजन श्रीराम क्लिनिक पहुंचे और जम कर हंगामा किया।

हंगामे की सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वे परिजनों को शांत कराने का प्रयास करते रहे। देर रात तक परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular