Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeछत्तीसगढरायगढ़ में खेत में छिपाकर रखा था गांजा: पुलिस ने तस्कर...

रायगढ़ में खेत में छिपाकर रखा था गांजा: पुलिस ने तस्कर को पकड़ा, ओड़िसा से गांजा लाकर करता था तस्करी – Raigarh News


ओड़िसा से गांजा लाकर करता था तस्करी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक अपने खेत में पैरावट से गांजा को छिपाकर रखा था। जिसे बेचने की फिराक में था। तभी पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ लिया है। मौके से 90 हजार का गांजा भी जब्त किया है। मामला लैलूंगा

.

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जामबहार चिटकानारा का रहने वाला गोजाराम यादव 50 साल ओड़िसा से गांजा लाकर उसकी बिक्री करता था।

ऐसे में उसने 90 हजार का गांजा को बेचने की फिराक में अपने पास के खेत में पैरावट से छिपा रखा था। इसी दौरान पुलिस को मामले की जानकारी मुखबिर से मिली।

जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और जांच पड़ताल में यहां से 1-1 किलो के 9 गांजा के पैकेट बरामद किया। जिसे पुलिस ने जब्त करते हुए गोजराम से पूछताछ की, तो उसने गांजा की बिक्री करना कबूल किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने 90 हजार रूपए के गांजा समेत तस्कर को गिरफ्तार किया है

ओड़िसा से लाता था गांजा इस संबंध में लैलूंगा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दबिश दी और 90 हजार का गांजा जब्त किया है। गांजा तस्कर ओड़िसा से गांजा लाकर उसकी बिक्री करता था। फिलहाल मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular