- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Rajasthan MP Rainfall Alert | Kashmir Himachal Snowfall
शिमला/भोपाल/नई दिल्ली18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी-बारिश जारी है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले आदिवासी इलाकों और पहाड़ी दर्रे भीषण शीतलहर की चपेट में हैं। बुधवार को आसमान साफ रहने और तेज धूप खिलने के बावजूद पारा शून्य से 14 से 20 डिग्री नीचे चला गया।
लाहौल और स्पीति जिले के कुकुमसेरी में सबसे कम तापमान -12.5CC दर्ज किया। केलोंग में -11.0 ºC रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 6 से 8 मार्च तक राज्य का मौसम सूखा रहेगा। 9 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मध्य प्रदेश में पहली बार ठंड ने मार्च में दस्तक दी है। दिन में 20 से 25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही है। उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मौसम बदला है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 2 से 3 डिग्री की गिरावट और हो सकती है। 10 जिलों में पारा 10ºC से कम रहा।
राजस्थान में रात में पारा कई 10ºC से कम है। सुबह-शाम तेज ठंड है। हवा चल रही है। लेकिन दिन में आसमान साफ और तेज धूप भी खिल रही है। 7 मार्च से उत्तरी हवाएं कमजोर होने लगेगी और तापमान फिर से बढ़ने लगेगा।
हरियाणा में अगले 5 दिन 15 से 20 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी। वहीं, रात के तापमान में 5 से 8 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।
छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ रहा है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बर्फ का मजा लेटे टूरिस्ट।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बर्फ से ढंका पहाड़।
राज्यों के मौसम का हाल
राजस्थान: 15 जिलों में उत्तरी हवाओं से लुढ़का पारा:फतेहपुर में 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान; 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम

उत्तर भारत से चल रही सर्द हवाओं से राजस्थान में रात में पारा कई शहरों में गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। इससे इन शहरों में एक बार फिर सुबह-शाम की सर्दी तेज हो गई। दिन में आसमान साफ और तेज धूप रहने से लोगों को सर्दी से राहत रही। सुबह-शाम की तेज सर्द हवाओं का दौर आज भी जारी रहेगा। 7 मार्च से उत्तरी हवाएं कमजोर होने लगेगी और तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। पूरी खबर पढ़ें…
सर्द हवा से फिर ठिठुरा MP…पारा 7.8° तक लुढ़का: 25 किमी/घंटे की रफ्तार से चली हवा, भोपाल इंदौर में आज भी रहेगा ठंड का असर

मार्च में पहली बार ठंड ने दस्तक दी है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के सभी शहरों में दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में एक ही रात में पारा 7.8 डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं, बुधवार को दिन में 4.7 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 26.9 डिग्री पर आ गया। दिन में 20 से 25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। पूरी खबर पढ़ें…
