Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeझारखंडमहिलाओं ने चलाई रांची-टोरी मेमू ट्रेन: महिला दिवस पर रांची रेल...

महिलाओं ने चलाई रांची-टोरी मेमू ट्रेन: महिला दिवस पर रांची रेल मंडल की पहल, पायलट से सुरक्षा तक महिलाओं के हवाले


रांची21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिलाओं ने चलाई रांची-टोरी मेमू ट्रेन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल ने अनूठी पहल की। आज रांची से टोरी तक चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन के परिचालन की जिम्मेदारी महिलाओं के जिम्मे रही। इस ट्रेन के पायलट से लेकर टीटीई, आरपीएफ से लेकर गार्ड तक सभी कर्मी महिलाएं रहीं।

इस महिला स्पेशल ट्रेन को रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से रवाना किया गया। ट्रेन को वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्रेया सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस ट्रेन में लगभग 15 कर्मी थे। जिन्होंने ट्रेन के परिचालन की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

ट्रेन को वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्रेया सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

ट्रेन को वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्रेया सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

विक्ट्री साइन दिखा कर जताया उत्साह

ट्रेन को रवाना करने से पहले सभी कर्मचारियों का स्वागत गुलाब के फूल के साथ किया गया। इस दौरान महिला कर्मियों के चेहरे पर गजब का उत्साह देखने को मिला। ट्रेन की रवानगी के साथ ही उन्होंने विक्ट्री साइन दिखा कर यात्रा की शुरुआत की।

आज रांची रेलवे स्टेशन से महिलाओं ने न केवल रांची-टोरी मेमू ट्रेन चलाया बल्कि स्टेशन पर ट्रेन परिचालन, बुकिंग, यांत्रिक विभाग, चिकित्सा विभाग, सफाई कर्मी और फाटक मैनेजमेंट सहित विभिन्न कार्यों का संचालन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।

हर दिन महिला दिवस, तभी देश की महिलाएं बढ़ेंगी आगे

मौके पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्रेया सिंह ने कहा कि केवल आज का दिन मत मनाएं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, लेकिन हर दिन महिला दिवस है। हर दिन महिला दिवस होगा तभी इस देश की महिलाएं आगे बढ़ पाएंगी। महिलाओं को हर दिन मनाने की जरूरत है।

जो कामकाजी महिलाएं हैं, गृहणियां हैं उनके लिए संदेश है कि अन्य काम करते समय अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं, वे किसी से कम नहीं हैं, वे यह साबित करती रही हैं और भविष्य में भी करती रहेंगी।

————————-

महिला दिवस से जुड़ी इस खबर को पढ़ें

महिला दिवस पर धनबाद रेलवे का अनूठा प्रयोग:स्टेशन की पूरी जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों को सौंपी, बुकिंग से लेकर ट्रेन संचालन तक

धनबाद रेलवे स्टेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक अनूठी पहल की। प्रबंधक ने स्टेशन की संपूर्ण कार्यप्रणाली महिला रेलकर्मियों के हाथों में सौंप दी गई।

महिला कर्मचारियों ने स्टेशन के हर विभाग की जिम्मेदारी संभाली। बुकिंग कार्यालय से लेकर टिकट जांच, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेन परिचालन तक का पूरा कार्य महिलाओं ने किया। मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक का पद भी महिला कर्मचारी ने संभाला। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular