Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeराज्य-शहरजमीन विवाद में युवक को मारी गोली: भंडारे से लौट रहा...

जमीन विवाद में युवक को मारी गोली: भंडारे से लौट रहा था युवक; गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर – Morena News



मुरैना के चिन्नौनी क्षेत्र के रचोपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। आरोपियों से पीड़ित का जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर रुपए पैसों का विवाद चल रहा था। घटना शनिवार रात के 10 बजे के लगभग की है। युवक की गंभीर अवस्था को देखते हुए र

.

बता दें, रंचोपूरा गांव में नरेश सिकरवार का इस गांव के रहने वाले विवेक सिकरवार के साथ में लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल आ रहा था। यह विवाद जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर था। विवेक का मानना था कि नरेश सिकरवार ने उसके साथ बेईमानी कर ली है। बीते दिन की बात है, उसी गांव के ही निवासी नरेश परमार के यहां पर अखंड रामायण का भंडारा था। नरेश सिकरवार भंडारे में शामिल होने के लिए गया हुआ था।

रात में लौटते समय विवेक सिकरवार और उसके साथी रवि सिकरवार दोनों रास्ते में मिल गए। दोनों के बीच मुंहवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि, विवेक सिकरवार ने अपनी कमर में खुरसा हुआ कट्टा निकाला और नरेश सिकरवार पर गोली चला दी। गोली सीधा उसके पेट में जाकर लगी। गोली लगते ही नरेश सिकरवार जमीन पर गिर पड़ा और घायल हो गया। यह देखते ही दोनों लोग वहां से भाग खड़े हुए।

रात में ही नरेश के परिजन उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल मुरैना लेकर आए। मुरैना में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। फिलहाल नरेश सिकरवार खतरे से बाहर बताई जा रहा है।

मामले में चिन्नौनी थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि जमीन के लेनदेन के विवाद में दो आरोपियों ने युवक को गोली मारी है। रात में ही उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। मामले की विवेचना की जा रही है। आरोपियों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular