Sunday, March 16, 2025
Sunday, March 16, 2025
Homeराज्य-शहरनिवाड़ी में ओरछा नगर परिषद ने किया श्रमदान: निवाड़ी में ओरछा...

निवाड़ी में ओरछा नगर परिषद ने किया श्रमदान: निवाड़ी में ओरछा नगर परिषद ने किया श्रमदान – Niwari News



निवाड़ी के ओरछा नगर परिषद ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल की है। नगर परिषद ने चतुर्भुज मंदिर के पास श्रमदान कार्यक्रम किया। इस अभियान में नगर परिषद के अधिकारी, पार्षद और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।

.

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत और मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष अनिल यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने श्रमदान किया। सभी ने मिलकर प्लास्टिक कचरा इकट्ठा कर उसका उचित निस्तारण किया।

सभी ने प्लास्टिक के बहिष्कार की शपथ ली

अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता फैलाई गई। नागरिकों को बताया गया कि प्लास्टिक भूमि और जल प्रदूषण का कारण बनती है। यह जीव-जंतुओं के लिए भी हानिकारक है। सभी ने प्लास्टिक के बहिष्कार की शपथ ली।

नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरों और दुकानों में प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करें। इसके बदले पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाएं।

इस अभियान में सफाई प्रभारी प्रदीप सिंह परिहार और पॉलिथीन मुक्त अभियान सलाहकार मयंक दुबे समेत अन्य लोगों का योगदान रहा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular