पंजाब चंडीगढ़ में आज से मौसम बदलेगा।
पंजाब और चंडीगढ़ में आज 12 मार्च से मौसम बदलेगा। विभाग के मुताबिक 15 मार्च तक तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 13 और 14 मार्च को कुछ स्थानों पर बिजली और आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से यह स्थि
.
जबकि आज राज्य के नौ जिलों में बादल छाने और हलकी बारिश की संभावना है। हालांकि तापमान में भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। गत चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान बठिंडा 30.6 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि तापमान बढ़ने अब दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है।

पंजाब में 15 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम
इस तरह का मौसम रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, नवांशहर, जालंधर, तरनतारन, अमृतसर और फिरोजपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, किसी भी तरह की कोई चेतावनी (वार्निंग) जारी नहीं की गई है। वहीं, 13-14 मार्च को पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 मार्च को पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। जबकि 14 मार्च को पंजाब के 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
पंजाब के शहरों में तापमान का अनुमान
अमृतसर– कुछ स्थानों बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान नहीं। तापमान 15 से 28 डिग्री के करीब रह सकता है।
जालंधर– हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान नहीं। तापमान 15 से 30 डिग्री के करीब रह सकता है।
लुधियाना– हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान नहीं। तापमान 14 से 31 डिग्री के करीब रह सकता है।
पटियाला– हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान नहीं। तापमान 17 से 31 डिग्री के करीब रह सकता है।
मोहाली– हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान नहीं। तापमान 21 से 30 डिग्री के करीब रह सकता है।