आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एक रैली में संबोधित करते हुए। (फाइल फोटो)
पंजाब के लुधियाना में 18 मार्च के आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पक्खोवाल रोड स्थित इनडोर स्टेडियम में रैली करेंगे। सूत्रों मुताबिक यह खबर सामने आई है। केजरीवाल व CM मान 18 मार्च को सिविल अस्पताल का दौरा करेंगे।
.
इस दौरान वह अस्पताल में आधुनिक सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। सिविल अस्पताल में इन दोनों नेताओं के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल के स्टाफ को छुट्टी न लेने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें स्टेशन मेनटेन करने को भी कह दिया गया है।
अधिकारी लगातार ले रहे कार्यों का जायजा
राज्यसभा सासंद संजीव अरोड़ा, विधायक अशोक पराशर पप्पी, डीसी जितेंद्र जोरवाल ने सिविल सजर्न डॉ.रमणदीप कौर व पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन, नगर निगम अफसरों के साथ सिविल अस्पताल का लगातार दौरा भी कर रहे है।
अस्पताल को अपग्रेड करने के संबंध में चल रहे कार्यो का अधिकारी जायजा भी ले रहे है। सरकार का दावा है कि बहुत जल्द सिविल अस्पताल नए रूप में आधुनिक सेहत सेवाएं मुहैया करवाएगा।