गोंडा1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
गोंडा के बरेली विश्रामपुर गांव में 10 मार्च की रात प्रेम प्रसंग के चलते सकीना (30) की हत्या कर दी गई। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी विनोद कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है।
शादी के बाद बढ़ा विवाद, प्रेमिका बना रही थी दबाव बलरामपुर निवासी विनोद और सकीना के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। लेकिन 2022 में विनोद ने सकीना से शादी करने के बजाय दूसरी महिला से विवाह कर लिया। हाल ही में 7 मार्च 2025 को उसका गौना हुआ था, जिसके बाद सकीना लगातार विनोद से मिलने के लिए दबाव बना रही थी।
गन्ने के खेत में बुलाकर प्रेमिका की हत्या 10 मार्च की रात सकीना, विनोद से मिलने पहुंची। उसने विनोद पर अपनी पत्नी को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बनाया। इसी दौरान गुस्साए विनोद ने गन्ने के खेत में चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
पुलिस ने 48 घंटे में पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा गया हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चार टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।