सिरसा में हार के बाद गोभी के पकौड़े बांटते कांग्रेसी कार्यकर्ता।
हरियाणा के सिरसा शहर में हुए नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ही खुशी का इजहार किया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गोभी के पकौड़े बांट खुशी मनाई। बाकायदा हलवाई बिठाकर गोभी के गर्मागर्म पकौड़े बनवाए गए। दरअसल, ऐसा इसलि
.
सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया।
यह कहा था विधायक गोकुल सेतिया ने…. विधायक गोकुल सेतिया ने कहा था कि कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने सिरसा में पार्टी की गोभी खोदी है। इन नेताओं ने विधानसभा चुनाव में भी उनकी मदद नहीं की। गोकुल ने नवीन केडिया और अमीर चावला का नाम लेकर कहा था कि इन दोनों को छोड़कर बाकी सभी ने पार्टी की गोभी खोदने का ही काम किया है।

पकौड़े बांटने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह गोल्डी।
यह बोले पकौड़े बांटने वाले कार्यकर्ता… लंगर लगाकर गोभी के पकौड़े बांटने वाले वीरभान मेहता समर्थक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह गोल्डी ने कहा कि हम सच्चे कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं। इस चुनाव में किसी भी सच्चे कांग्रेसी को कोई कॉल नहीं की गई। कांग्रेस की जो चुनाव में गोभी खुदी है, वह स्थानीय विधायक की वजह से खुदी है। उन्होंने सीएम के कार्यक्रम में जाकर कहा कि सीएम अच्छे आदमी हैं। जिससे लोगों का रुझान बीजेपी की तरफ हो गया। गोल्डी ने कहा कि होशियारी लाल शर्मा, वीरभान मेहता का परिवार सच्चा कांग्रेसी है, जबकि विधायक उनको गोभी खोद बोलते हैं। विधायक के भाजपा के कार्यक्रमों में जाने से कांग्रेस का डाउन फाल हुआ। उन्होंने कहा कि हमारे में इस बात का रोष है कि किसी भी सच्चे कांग्रेसी को नगर परिषद चुनाव में प्रचार के लिए नहीं बुलाया गया।
गोपाल कांडा बोले, जनता ने बकवास को नहीं, विकास को चुना पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता ने बकवास को नहीं बल्कि विकास को चुना है। ट्रिपल इंजन की सरकार शहर में बनी है। अब विकास और तेज गति से होगा। एनडीए ने जीत हासिल की है।

गोबिंद कांडा
गोबिंद कांडा ने कहा, घमंडी चेहरे को जनता ने नकारा वहीं, गोपाल कांडा के छोटे भाई और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि पांच महीने पुराना एक घमंडी टाइप का चेहरा जो सामने आया था, उसको जनता ने चेहरा दिखाने काम किया है। जिसने गोभी खोदी है, उसको ही पता है। कांग्रेस विधायक पर टिप्पणी करते हुए गोबिंद कांडा ने कहा कि उसने पहले भाजपा, फिर इनेलो और अब कांग्रेस की गोभी खोदी है। सबको पता है। फेसबुकिया घमंडी चेहरा हट चुका है।