Wednesday, March 12, 2025
Wednesday, March 12, 2025
Homeछत्तीसगढभानुप्रतापपुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में ड्रामा: कांग्रेस के 2 पार्षदों...

भानुप्रतापपुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में ड्रामा: कांग्रेस के 2 पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग, लॉटरी से भाजपा समर्थित जीते – Kanker News


भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में रोचक मोड़ आया। कांग्रेस के पास 10 वार्डों में जीत होने के बावजूद पार्टी को करारा झटका लगा।

.

दो कांग्रेस पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर भाजपा का साथ दिया। इससे दोनों पक्षों को 8-8 वोट मिले। बराबरी की स्थिति में चुनाव अधिकारी ने लॉटरी निकाली, जिसमें भाजपा के गजानंद डनसेना जीत गए।

चुनाव पर्यवेक्षक जितेंद्र सिंह ठाकुर ने क्रॉस वोटिंग करने वालों पर कार्रवाई का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व महिला प्रत्याशी द्वारा संगठन के खिलाफ की गई बयानबाजी पर भी कार्रवाई होगी।

भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में भाजपा के गजानंद डनसेना उपाध्यक्ष बने

सभी को साथ लेकर काम करेंगे – अध्यक्ष

नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार में नगर का विकास बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा।

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष गजानंद डनसेना ने पार्टी और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने भानुप्रतापपुर को नया रूप देने का वादा किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular