आईजी इंदौर, कलेक्टर-एसपी ने फ्लैग मार्च निकाला।
होली पर्व और रमजान के मद्देनजर इंदौर संभाग में खंडवा को अलर्ट जोन में रखा गया है। बुधवार को इंदौर आईजी अनुराग खंडवा पहुंचे। उन्होंने अफसरों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में मीटिंग ली। मीटिंग के बाद आईजी अनुराग ने पुलिस कंट्रोल रूम से फ्लैग मार्च
.
शहर में प्रमुख मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला गया। आईजी अनुराग कुमार, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी मनोज राय ने आमजन को आपसी भाईचारे के साथ रंगों का पर्व मनाने का अनुरोध किया। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने शहर के अलग-अलग चौराहों पर करीब 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
शुक्रवार रात 12 बजे तक तैनात रहेंगे यह पुलिस फोर्स गुरुवार शाम 4 बजे से अपने-अपने पाइंट पर पहुंचकर शुक्रवार रात 12 बजे तक तैनात रहेंगे। आईजी अनुराग ने निर्देश दिए कि कोई भी हुड़दंग करते हुए मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। वहीं शहर में संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो।
शहर में 200 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन शहर में 200 से ज्यादा स्थानों पर होलिका दहन होगा। शुक्रवार सुबह से धुलेंडी मनाई जाएगी। इस दौरान प्रमुख मंदिरों में धूम-धाम से फाग उत्सव का आयोजन होगा। खासकर, होलिका दहन केवलराम पेट्रोल पंप चौराहा, दादाजी धाम, अनाज मंडी प्रांगण, नगर निगम प्रांगण पर रहेगा।