Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeछत्तीसगढटैक्स वसूली करने ढोल-ताशा लेकर निकले निगमकर्मी, VIDEO: होली पर टैक्स...

टैक्स वसूली करने ढोल-ताशा लेकर निकले निगमकर्मी, VIDEO: होली पर टैक्स वसूलने निगम प्रशासन की पहल; बकायादारों के घर-दुकानों में बजवाया बाजा – Bilaspur (Chhattisgarh) News


बकायादारों के दुकानों और घरों में बजवाया ढोल।

बिलासपुर में बुधवार की शाम जब मार्केट और मोहल्लों में ढोल-ताशा के साथ निगम कर्मी को देखा तो लोग हैरान रह गए। पहले उन्हें लगा कि होली पर्व के चलते ढोल-ताशे बजाए जा रहे हैं। लेकिन, निगम कर्मी बकायादारों से टैक्स जमा करने की हिदायत देते हुए ढोल-ताशा बजव

.

इस अनोखी पहल के दौरान निगम कर्मियों ने एक लाख 75 हजार से अधिक के टैक्स वसूल लिए। दरअसल, निगम कमिश्नर ने ढोल-ताशा बजाकर बड़े और पुराने बकायादारों को जागरूक बनने का संदेश देते हुए यह अभियान शुरू किया है।

नगर निगम ने इस बार टैक्स वसूलने के पूरी ताकत लगा दिया है। अतिक्रमण शाखा के साथ ही जोन प्रभारी और स्टाफ पिछले 6 महीने से राजस्व वसूली के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसका असर भी दिखने लगा है।

अब तक सालों से संपत्ति समेत अन्य टैक्स नहीं पटाने वाले बकायादार भी अपना टैक्स जमा कर रहे हैं। निगम कमिश्नर अमित कुमार के सख्त निर्देश के राजस्व विभाग ने सिर्फ फरवरी माह में ही चार करोड़ 74 लाख 32 हजार रुपए की वसूली की है।

बता दें कि वसूली के लक्ष्य को पाने के लिए निगम प्रशासन मिशन मोड काम कर रहा है। इसके तहत राजस्व वसूली में संपत्तिकर समेकित कर, जलकर, होर्डिंग, दुकान किराया, भवन अनुज्ञा, भूखंड निर्यात, यूजर्स चार्ज समेत अन्य कर की वसूली की जा रही है।

बड़े और पुराने बकायादारों के घर किया गया नोटिस चस्पा।

बड़े और पुराने बकायादारों को जगाने बजवाए ढोल

होली पर्व से पहले नगर निगम प्रशासन ने बड़े और पुराने बकायादारों से टैक्स वसूलने के लिए अनोखी पहल शुरू की है। जिसके तहत कारोबारियों के घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जाकर निगम कर्मी ढोल बजवा रहे हैं। ऐसे बकायादारों के घर और दुकानों में बुधवार को निगम की टीम ढोल बाजा के साथ पहुंची और बकाया टैक्स का नोटिस चस्पा किया।

जोन क्रमांक 6 और 4 के बकायादारों के घर और संस्थान में निगम अमले ने ढोल बजाकर जगाने का संदेश दिया। इस वित्तीय वर्ष में निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर टीम राजस्व वसूली के लिए तेजी के साथ जुटी है, जिसका असर भी दिखाई दे रहा है।

बता दें कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अभी 20 दिन का समय शेष है। ऐसे में निगम की कोशिश है कि अधिक से अधिक बकाया टैक्स वसूली कर ली जाए।

ढोल बाजों के साथ टैक्स वसूली करने निकले निगम कर्मी।

ढोल बाजों के साथ टैक्स वसूली करने निकले निगम कर्मी।

कमिश्नर की अपील 31 मार्च तक जमा करें टैक्स

निगम कमिश्नर अमित कुमार ने शहरवासियों से 31 मार्च तक राजस्व कर जमा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की आय का एक बड़ा स्त्रोत राजस्व है। इसके आधार पर नागरिकों को मूलभूत सुविधा और विकास कार्य कराए जाते हैं।

निगम के सुचारू और निर्बाध सेवा के संचालन के लिए सभी अपना राजस्व कर 31 मार्च तक जमा करें। ताकि, शहर के साथ ही मोहल्लों का विकास हो सके।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular